एक चोर गिरफ्तार

Published at :23 Apr 2017 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
एक चोर गिरफ्तार

सफलता. पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़ छापेमारी के दौरान पुलिस ने अंतरप्रांतीय मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर लिया. एक आरोपित भागने में सफल रहा. राघोपुर : पुलिस ने शुक्रवार को अंतरप्रांतीय मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. उक्त मामले में एक की गिरफ्तारी भी हुई है. […]

विज्ञापन

सफलता. पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अंतरप्रांतीय मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर लिया. एक आरोपित भागने में सफल रहा.
राघोपुर : पुलिस ने शुक्रवार को अंतरप्रांतीय मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. उक्त मामले में एक की गिरफ्तारी भी हुई है. गिरफ्तार चोर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार का रहने वाला बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष चन्द्रकान्त गोरी ने बताया कि मोबाइल चोर की गिरफ्तारी सिमराही बाजार स्थित उसके घर से की गयी है. बताया कि सिमराही बाजार निवासी श्यामकिशोर साह का पुत्र रौशन कुमार सहित अन्य भी इस गिरोह में शामिल हैं.
बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को चकमा देकर अन्य आरोपित भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष ने बताया कि बंगाल प्रदेश के सिल्लीगुड़ी के किसी मोबाइल दुकान से बीते माह भारी मात्रा में कीमती मोबाइल फोन चोरी हुआ था. जिसे लेकर पीड़ित व्यवसायी ने सिल्लीगुड़ी के मेट्रो पुलिस स्टेशन में कांड संख्या 120/17 दर्ज करवाया था.
बताया कि प्राथमिकी व मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर बंगाल पुलिस के सब इंस्पेक्टर बसुधार गुहा ने अपने सहयोगियों के साथ शुक्रवार को राघोपुर थाना पहुंचकर उक्त मामले की जानकारी दी. जहां राघोपुर पुलिस ने उनलोगों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी किया. बताया कि गिरफ्तार किये गये सिमराही बाजार निवासी रोशन कुमार के पास से चोरी के चार मोबाइल बरामद किया गया. बताया कि गिरफ्तार आरोपित व बरामद मोबाइल के साथ युवक को बंगाल पुलिस को सुपुर्त कर दिया गया है. जहां बंगाल पुलिस ने युवक व सामग्री को सिल्लीगुड़ी थाना ले गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन