वार्ड 11, एक व चार से प्रत्याशियों ने भरा परचा

निर्मली : नामांकन के प्रथम दिन तीन वार्ड से एक-एक उम्मीदवारों ने नामांकन का परचा दाखिल कराया. वार्ड नंबर 11 के उम्मीदवार ने एक सेट में नामांकन परचा सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ रविंद्र कुमार चौपाल के समक्ष दाखिल कराया. वहीं जबकि वार्ड नंबर एक व चार के प्रत्याशियों ने एक सेट में नाम निर्देशन […]
निर्मली : नामांकन के प्रथम दिन तीन वार्ड से एक-एक उम्मीदवारों ने नामांकन का परचा दाखिल कराया. वार्ड नंबर 11 के उम्मीदवार ने एक सेट में नामांकन परचा सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ रविंद्र कुमार चौपाल के समक्ष दाखिल कराया. वहीं जबकि वार्ड नंबर एक व चार के प्रत्याशियों ने एक सेट में नाम निर्देशन पत्र निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ परशुराम सिंह के समक्ष दाखिल किया. यह जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने दी.
उन्होंने बताया कि प्रथम दिन शांतिपूर्ण रूप से नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर से पूरी व्यवस्था की गयी थी. 19 से 27 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी. जबकि 28 व 29 अप्रैल को स्क्रूटनी की जायेगी. दो मई को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गयी है. वहीं मतदान की तिथि 21 मई को निर्धारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










