पांच चोरों को किया गिरफ्तार तीन नाबालिग

Published at :20 Apr 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
पांच चोरों को किया गिरफ्तार तीन नाबालिग

हाइवा ने बाइक को रौंदा एक की मौत, दो जख्मी बलुआ बाजार / सरायगढ़ : बलुआ थाना क्षेत्र के मेन केनाल 54 आरडी बिसनपुर गुलामी के पास एक बेकाबू हाइवा ने मोटरसाइकल पर सवार तीन व्यक्ति को कुचल दिया. इसमें से एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गया. वहीं दोनों जख्मी को स्थानीय […]

विज्ञापन

हाइवा ने बाइक को रौंदा एक की मौत, दो जख्मी

बलुआ बाजार / सरायगढ़ : बलुआ थाना क्षेत्र के मेन केनाल 54 आरडी बिसनपुर गुलामी के पास एक बेकाबू हाइवा ने मोटरसाइकल पर सवार तीन व्यक्ति को कुचल दिया. इसमें से एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गया. वहीं दोनों जख्मी को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बलुआ बाजार ले जाया गया. डॉ ललन प्रसाद ने गंभीर रूप से जख्मी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया. मालूम हो कि किसनपुर थाना क्षेत्र के मुरली पंचायत वार्ड नंबर एक निवासी 55 वर्षीय बेचन यादव, 24 वर्षीय विद्यानंद मुखिया तथा 25 वर्षीय संतोष यादव एक ही बाइक पर सवार होकर न्यायालय कार्य से वीरपुर जा रहे थे.
इसी क्रम में बलुआ थाना क्षेत्र के मेन केनाल 54 आर डी नगर के समीप हाइवा की चपेट में आने से बेचन यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वही संतोष यादव व विद्यानंद मुखिया गंभीर रूप से जख्मी हो गया. डॉक्टर ने जख्मी दोनों युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सिलीगुड़ी रेफर कर दिया.
इधर घटना की सूचना मिलते ही मुरली गांव में मातम छाया हुआ है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. बलवा थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि छतिग्रस्त बाइक व हाइवा को जब्त कर लिया गया है. मृतक बेचन यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भिजवाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन