हत्याकांड की जिम्मेवार है राज्य सरकार : मुन्ना

Published at :18 Apr 2017 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
हत्याकांड की जिम्मेवार है राज्य सरकार : मुन्ना

सुपौल : पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य किशोर कुमार मुन्‍ना ने कहा है कि व्‍यवसायी सुभाष सिंह की हत्‍या के जिम्‍मेवार राज्‍य सरकार और स्‍थानीय मंत्री हैं. श्री मुन्‍ना ने पत्रकारों से कहा कि पूरे प्रशासनिक तंत्र का राजनीतिकरण हो गया है. ऊपर से लेकर नीचे तक के अधिकारी की नियुक्ति उनके मर्जी […]

विज्ञापन

सुपौल : पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य किशोर कुमार मुन्‍ना ने कहा है कि व्‍यवसायी सुभाष सिंह की हत्‍या के जिम्‍मेवार राज्‍य सरकार और स्‍थानीय मंत्री हैं.

श्री मुन्‍ना ने पत्रकारों से कहा कि पूरे प्रशासनिक तंत्र का राजनीतिकरण हो गया है. ऊपर से लेकर नीचे तक के अधिकारी की नियुक्ति उनके मर्जी से होती है. यही कारण है कि अपराधियों और पुलिस की सांठगांठ से अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है. पूर्व विधायक ने कहा कि पूरे कोसी में अपराधियों का तांडव मचा हुआ है.

मृतक के परिजन को मिले 20 लाख रुपये मुआवजा
मृतक के परिवार के लिए 20 लाख रुपये मुआवजा व सदर थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की मांग रखी गयी. पूर्व विधायक श्री मुन्ना ने कहा कि 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में भाजपा और व्यवसायियों का यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा. उन्होंने राज्य सरकार को भी निशाने पर लिया. कहा कि सहरसा और सुपौल में 12 घंटे के अंदर लगातार दो वारदात ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधी बेखौफ हो चुके हैं. वही प्रशासन निकम्मी बन कर बैठी है. अगर प्रशासन ने मृतक के लिए न्याय सुनिश्चित नहीं किया तो जनता खुद अपने लिये न्याय ले कर रहेगा. कहा कि इसके लिए उन्हें कानून तोड़ना पड़े, उनके विरुद्ध प्राथमिकी हो या कुछ और, सब कुछ चलेगा. लेकिन अपराधियों के इस कृत्य को रोकने के लिए भाजपा सड़क से सदन तक लड़ेगी.
पैतृक गांव भेजा गया मृतक का शव
डीएम व प्रभारी एसपी से वार्ता के बाद मृतक सुभाष सिंह का शव वार्ड 25 स्थित उनके आवास लाया गया. जहां से देर शाम उनका शव अंतिम संस्कार के लिए पिपरा प्रखंड क्षेत्र के हटवरिया वार्ड नंबर 14 स्थित पैतृक गांव भेज दिया गया. बताया गया कि मृतक की दो पुत्री व एक पुत्र हैं. बड़ी बेटी कोमल सातवीं कक्षा की छात्रा है. वही छोटी बेटी सिट्टू पांचवीं में अध्ययनरत है और बेगूसराय में अपनी चचेरी बहन के साथ रहती है. जबकि छोटा बेटा युवराज अभी दूसरी कक्षा का छात्र है. घटना के बाद से पूरा परिवार मर्माहत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन