जयंती पर याद किये गये डॉ आंबेडकर

Published at :15 Apr 2017 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये डॉ आंबेडकर

डॉ भीमराव आंबेडकर की 126वीं जयंती पूरे जिले में धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर अतिथियों द्वारा बाबा साहेब के तसवीर पर पुष्प चढ़ाया गया. इस अवसर पर विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया. सुपौल : स्थानीय भारत सेवक समाज महाविद्यालय के सभागार में डॉ भीम राव आंबेडकर जयंती के […]

विज्ञापन

डॉ भीमराव आंबेडकर की 126वीं जयंती पूरे जिले में धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर अतिथियों द्वारा बाबा साहेब के तसवीर पर पुष्प चढ़ाया गया. इस अवसर पर विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया.

सुपौल : स्थानीय भारत सेवक समाज महाविद्यालय के सभागार में डॉ भीम राव आंबेडकर जयंती के अवसर पर शुक्रवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार की अध्यक्षता में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में डॉ भीम राव आंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता पर आयोजित सेमिनार का शुभारंभ जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव, बीएनमंडल विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ रमेंद्र कुमार यादव रवि व डॉ राम बदन यादव, कामेश्वर चौपाल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. सेमिनार को संबोधित करते हुए डीएम श्री यादव ने कहा कि डॉ आंबेडकर द्वारा तैयार किया गया संविधान पाठ में संवैधानिक गारंटी के साथ व्यक्तिगत नागरिकों को एक व्यापक श्रेणी की नागरिक स्वतंत्रता की सुरक्षा प्रदान की. जिनमें धार्मिक स्वतंत्रता, अस्पृश्यता का अंत और सभी प्रकार के भेदभावों को गैर कानूनी करार दिया गया. साथ ही महिलाओं के लिए धारा 370 व्यापक आर्थिक और सामाजिक अधिकारों की वकालत की है. .

पूर्व कुलपति डॉ रमेंद्र कुमार यादव ने कहा कि व्यक्ति मिल कर समाज बनाते हैं. समाज सर्वथा वर्गों से मिल कर बनता है. इसमें वर्ग संघर्ष के सिद्धांत पर बल देना अतिश्योक्ति हो सकती है. लेकिन यह सच है कि समाज में कुछ निश्चित वर्ग होते हैं. आधार भिन्न हो सकते हैं. वे वर्ग आर्थिक, आध्यात्मिक या सामाजिक हो सकते हैं. लेकिन समाज का प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी वर्ग से संबंद्ध होता है. पूर्व कुलपति डॉ राम बदन यादव ने कहा कि यह सर्वविदित है कि बाबा साहेब डा आंबेडकर ने साहित्य की विधा विशेष (यथा-काव्य, कहानी, नाटक आदि) में कोई रचना नहीं की. लेकिन उनकी कलम से उच्च कोटि के विपुल साहित्य का सृजन हुआ है.

मौके पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ कुमार ने डॉ आंबेडकर के कथन को दुहराते हुए कहा कि कोई समुदाय स्वयं को केवल तभी गतिमान रख सकता है जब वह राजसत्ता पर अपना नियंत्रणकारी प्रभाव रख सकने लायक हो. राजसत्ता पर नियंत्रणकारी प्रभाव रख कर मामूली से मामूली जनसंख्या वाला अल्पमत समुदाय भी किस तरह समाज में अपनी सर्वोच्च हैसियत बरकरार रख सकता है. सेमिनार में भाजपा नेता कामेश्वर चौपाल, एसडीओ एनजी सिद्दीकी, अधिवक्ता नागेंद्र नारायण ठाकुर, विजय शंकर चौधरी, प्रो निखिलेश कुमार सिंह सहित अन्य ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये. इस मौके पर शिक्षक गौरी शंकर गुप्ता, रत्नेश कुमार, भाजपा के रणधीर ठाकुर, गिरीश चंद्र ठाकुर सहित महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे.

इधर बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर की 126 वीं जयंती शुक्रवार को जिले में समारोह पूर्वक मनायी गयी. मुख्य समारोह शहर के अंबेदकर चौक पर आयोजित हुआ. जहां जिला अंबेदकर संस्थान द्वारा आयोजित समारोह में जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव व सदर एसडीएम एनजी सिद्दीकी सहित शहर के तमाम प्रबुद्धजन शामिल हुए. समारोह की अध्यक्षता संस्थान के सचिव गोविंद पासवान ने की. इस अवसर पर अवर निबंधक गौतम कुमार, काराधीक्षक सुरेश चौधरी, एससी/एसटी थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश आर्य, नप के उप मुख्य पार्षद रमेंद्र कुमार रमण, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, वरिष्ठ जदयू नेता युगल किशोर अग्रवाल आदि मौजूद थे.

इधर, बबुजन विशेश्वर बालिका उच्च विद्यालय में प्राचार्य नीतू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में भी डा अंबेदकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य विशेश्वर प्रसाद, शिक्षक सरिता कुमारी, वरुण कुमार, प्रभाकर कुमार सहित छात्रा आरती कुमारी आदि मौजूद थे. जिला कांग्रेस कार्यालय में एससी/एसटी विभाग जिलाध्यक्ष उपेंद्र राम की अध्यक्षता में डा अंबेदकर की जयंती मनायी गयी. साथ ही उनके योगदान और विचारों पर भी विस्तृत चर्चा की गयी. कहा कि पिछड़ी जाति के लोगों के उत्थान में डा अंबेदकर की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता है.

वक्ताओं ने उनके जीवनी पर भी प्रकाश डाला. इस अवसर पर पूर्व जिला कमेटी उपाध्यक्ष जितेंद्र झा, महिला जिलाध्यक्ष गुंजन देवरी, बलराम राम, अभय तिवारी, सगीर आलम, लक्ष्मण झा, जागेश्वर मेहता, मो मुस्तफा, यशोधर पासवान, बिंदेश्वरी राम, गुलाब सादा, रामकुमार मंडल, कमलेश्वरी मंडल, राजेंद्र यादव, अनिल कुमार निराला, संतोष पासी, राम निरंजन रजक आदि मौजूद थे. जबकि एलआइसी कार्यालय में विकास अधिकारी जागेश्वर मेहता की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया.

वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार अनुमंडल मुख्यालय के कोसी शिविर स्थित भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अंबेदकर के स्मारक पर बाबा साहेब की 126वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुधीर कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बसंतपुर रचना भारती व अन्य ने डॉ भीम राव अंबेदकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. मौके पर संबोधित करते एसडीओ श्री कुमार ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अंबेदकर का सारा जीवन देश के लिये समर्पित था. . उन्होंने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर उनके बताये रास्ते पर चलने की लोगों से अपील की. मौके पर कामिनी झा व अन्य ने सभा को संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन