एसपी ने की लंबित कांडों की समीक्षा

Published at :13 Apr 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने की लंबित कांडों की समीक्षा

दो अनुसंधानकर्ताओं पर विभागीय कार्रवाई समीक्षा बैठक में सभी अंचल पुलिस निरीक्षक एवं 42 अनुसंधानकर्ता मौजूद त्रिवेणीगंज के दारोगा 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार सुपौल : त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 165/16 में केस डायरी कोर्ट में जमा कराने के लिए रिश्वत मांगने के मामले में एक दारोगा को निगरानी की टीम ने बुधवार को 10 […]

विज्ञापन

दो अनुसंधानकर्ताओं पर विभागीय कार्रवाई

समीक्षा बैठक में सभी अंचल पुलिस निरीक्षक एवं 42 अनुसंधानकर्ता मौजूद
त्रिवेणीगंज के दारोगा 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
सुपौल : त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 165/16 में केस डायरी कोर्ट में जमा कराने के लिए रिश्वत मांगने के मामले में एक दारोगा को निगरानी की टीम ने बुधवार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. घटना दिन के करीब 11:30 बजे की है, जब दारोगा निगरानी पुलिस के हत्थे चढ़ गये. निगरानी डीएसपी महाराजा कनिष्क कुमार ने बताया कि कांड के प्रतिवादी संतोष कुमार
त्रिवेणीगंज के दारोगा…
द्वारा पूर्व में ही निगरानी पुलिस को आशय की सूचना दी गयी थी. इसमें सूचक ने आरोप लगाया था कि उसके विरुद्ध त्रिवेणीगंज रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है. कांड में उसके सहयोग के लिए त्रिवेणीगंज थाना के अवर निरीक्षक विमल होरो द्वारा 10 हजार रुपये की मांग की जा रही है. सूचना के आधार पर निगरानी पुलिस द्वारा पहले तहकीकात की गयी. इसके बाद एक रणनीति के तहत संतोष द्वारा दारोगा को व्यवहार न्यायालय के पास अवस्थित योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता कार्यालय परिसर में संतोष द्वारा मांगी गयी रकम का भुगतान किया गया. जैसे ही दारोगा ने राशि ली, पूर्व से ही घात लगाये निगरानी के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद निगरानी टीम उसे लेकर पटना रवाना हो गयी. हालांकि निगरानी डीएसपी टीम को आगे रवाना कर जिला मुख्यालय में ही कुछ समय के लिए रुक गये थे. बताया गया कि दारोगा का रिवॉल्वर व गोली पुलिस केंद्र में जमा कराने के लिए वे शहर में कुछ समय के लिए रुके थे.
छह अप्रैल को दर्ज करायी गयी थी शिकायत
निगरानी डीएसपी ने बताया कि रिश्वत की मांग के बाबत सूचक संतोष कुमार द्वारा छह अप्रैल को निगरानी पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी. इसका सत्यापन आठ अप्रैल को किया गया. इसी के आधार पर बुधवार को निगरानी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी. दारोगा विमल होरो की गिरफ्तारी के लिए पटना से विशेष टीम सुपौल पहुंची थी. इसमें पुलिस निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह व सत्य नारायण, अवर निरीक्षक संतोष कुमार सिंह व राघव मिश्रा सहित हवलदार अजय प्रताप सिंह, शशिकांत व संजय चतुर्वेदी शामिल थे.
पुलिस केंद्र में जमा करायी गयी रिवॉल्वर व गोली
निगरानी पुलिस द्वारा त्रिवेणीगंज थाना के दारोगा विमल होरो की गिरफ्तारी के तुरंत बाद डीएसपी महाराजा कनिष्क कुमार ने एसपी डाॅ कुमार एकले को आशय की सूचना दी. साथ ही उनका रिवॉल्वर व गोली जमा कराने के लिए अनुमति मांगी. हालांकि इस दौरान एसपी डाॅ एकले ने कहा कि निगरानी पुलिस अपने साथ गोली व रिवॉल्वर भी जब्त कर ले जा सकती है. लेकिन डीएसपी श्री कुमार रुक गये. बाद में उन्होंने दारोगा की सर्विस रिवॉल्वर व 30 राउंड गोली पुलिस केंद्र में जमा करायी. इसके बाद वे पटना के लिए रवाना हुए. इस दौरान दल के अन्य अधिकारी दारोगा के साथ उनका आगे इंतजार कर रहे थे.
निगरानी की गिरफ्त में दारोगा.
अनि विमल होरो ने केस डायरी कोर्ट में जमा कराने के लिए मांगी थी रकम
व्यवहार न्यायालय के पास से पकड़ाये दारोगा
मधेपुरा : युवक ने केरोसिन तेल छिड़क कर लगायी आग, मौत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन