पुलिस मैनुअल का रखे ख्याल : एसपी

सुपौल : समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में एसपी डाॅ कुमार एकले की अध्यक्षता में सोमवार को जिले के पुलिस पदाधिकारियों की क्राइम समीक्षा बैठक हुई. जिसमें थानावार लंबित कांडों की समीक्षा की गयी. साथ ही विधि-व्यवस्था के बाबत समस्याओं पर भी विमर्श किया गया. एसपी डाॅ एकले ने कहा कि हर पुलिस पदाधिकारी का दायित्व […]
सुपौल : समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में एसपी डाॅ कुमार एकले की अध्यक्षता में सोमवार को जिले के पुलिस पदाधिकारियों की क्राइम समीक्षा बैठक हुई. जिसमें थानावार लंबित कांडों की समीक्षा की गयी. साथ ही विधि-व्यवस्था के बाबत समस्याओं पर भी विमर्श किया गया. एसपी डाॅ एकले ने कहा कि हर पुलिस पदाधिकारी का दायित्व है कि वह पुलिस मैनुअल का ख्याल रखें. इसके तहत थाना पहुंचने वाले आवेदकों से मित्रवत व्यवहार अनिवार्य है.
कहा कि पुलिस अधिकारी के व्यवहार से ही पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी को कम किया जा सकता है, जो बेहतर पुलिसिंग के लिये आवश्यक है. कहा कि ऐसा करने से पुलिसिंग से जुड़े कार्यों में आम लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. साथ ही पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ेगा. उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन में भी तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा कि कांडों के निष्पादन में कोताही किसी भी प्रकार से बरदास्त नहीं की जायेगी. लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. शराबबंदी के बाबत भी एसपी ने कई निर्देश दिये. उन्होंने अन्य कई बिंदुओं पर भी समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये.
बेहतर कार्य के लिये सम्मानित होंगे अधिकारी
बैठक के दौरान एसपी डाॅ एकले ने जिले में शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी संपन्न कराने को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी. कहा कि पर्व के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बखूबी तरीके से अपनी जिम्मेवारी निभायी है. जिसके लिये वे सम्मान के पात्र हैं. रामनवमी के दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों की एक सूची तैयार की जा रही है. शीघ्र ही उन पुलिस अधिकारियों को जिला स्तर पर एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा. वही सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों में भी निरंतर बेहतर करने का भाव जागृत होगा. बैठक में सदर एसडीपीओ विद्यासागर, त्रिवेणीगंज एसडीपीओ चंद्रशेखर विद्यार्थी, निर्मली एसडीपीओ संतोष कुमार, वीरपुर एसडीपीओ सुधीर कुमार, ओएसडी राजेश कुमार मंडल, अपराध शाखा प्रभारी रंजीत कुमार, वीओ शाखा प्रभारी अजय सिन्हा सहित सभी पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










