अधिकारियों को मिली जिम्मेवारी

Published at :08 Apr 2017 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों को मिली जिम्मेवारी

नगर परिषद सुपौल सहित वीरपुर व निर्मली नगर पंचायत के कुल 53 वार्डों में 83 मतदान केंद्र चिह्नित कर सूची आयोग को समर्पित कर दी गयी है. आयोग के अनुमोदन के उपरांत इन मतदान केंद्रों की अंतिम घोषणा की जायेगी. सुपौल : नगरपालिका चुनाव 2017 के मद्देनजर प्रशासन द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही […]

विज्ञापन
नगर परिषद सुपौल सहित वीरपुर व निर्मली नगर पंचायत के कुल 53 वार्डों में 83 मतदान केंद्र चिह्नित कर सूची आयोग को समर्पित कर दी गयी है. आयोग के अनुमोदन के उपरांत इन मतदान केंद्रों की अंतिम घोषणा की जायेगी.
सुपौल : नगरपालिका चुनाव 2017 के मद्देनजर प्रशासन द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. इसके तहत नगर परिषद सुपौल सहित वीरपुर व निर्मली नगर पंचायत के कुल 53 वार्डों में 83 मतदान केंद्र चिह्नित कर सूची आयोग को समर्पित कर दी गयी है. आयोग के अनुमोदन के उपरांत इन मतदान केंद्रों की अंतिम घोषणा की जायेगी. फिलहाल सुपौल नगर परिषद के 28 वार्डों में 52, वीरपुर नगर पंचायत के 13 वार्ड में 14 तथा वीरपुर नगर पंचायत के 12 वार्डों में 17 मतदान केंद्र का प्रस्ताव तैयार हुआ है, जिसे शुक्रवार को ही आयोग को समर्पित किया गया है. इसके अलावा निर्वाचन के मद्देनजर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) बैद्यनाथ यादव द्वारा विभिन्न कोषांगों का गठन कर दिया गया है. खास बात यह है कि अधिकतर कोषांग में प्रभार उप विकास आयुक्त अखिलेश कुमार झा को सौंपा गया है.
मदरसा बोर्ड के सचिव को बनाया कार्मिक कोषांग का सदस्य
जिलाधिकारी द्वारा 15 सदस्यीय कार्मिक कोषांग का गठन किया गया है, जो एनआइसी में कार्यरत रहेगा. पीजीआरओ अजय कुमार झा, इडीसी विमल कुमार मंडल, डीआइओ अभिषेक कुमार, आइटी प्रबंधक तरुण कुमार, आपदा प्रबंधन के प्रधान लिपिक दीनानाथ प्रसाद, जिला स्थापना शाखा के लिपिक सुभाष कुमार वर्मा, कार्यपालक सहायक मिनजुर रहमान, स्थापना शाखा के परिचारी रामदेव राय व राजकुमार साह को कोषांग का सदस्य बनाया गया है.
खास बात यह है कि इसमें बतौर डीइओ जाहिद हुसैन का नाम भी शामिल है. जबकि श्री हुसैन का करीब चार माह पूर्व ही राज्य मदरसा बोर्ड में बतौर सचिव प्रोन्नति के साथ स्थानांतरण हो चुका है. वही इससे पूर्व वे कुछ समय के लिए निलंबित भी रहे हैं और इस अवधि से लेकर अब तक मो हारुण डीइओ की जिम्मेवारी संभाले हुए हैं.
चुनाव कर्मियों को निर्देशित करेगा कार्मिक कोषांग
नगर निकाय चुनाव के दौरान कार्मिक कोषांग को यह जिम्मेवारी सौंपी गयी है कि वह चुनाव प्रक्रिया के दौरान इससे जुड़े कर्मियों को आयोग के आदेश के आलोक में समय-समय पर निर्देशित करे. पदाधिकारी व कर्मियों की सूची विभिन्न संस्थानों से प्राप्त करने सहित उन्हें ड्यूटी लगाने की जिम्मेवारी भी इसी कोषांग पर है. कोषांग कर्मियों व संसाधनों का डाटाबेस तैयार करेगा और इसका उचित तरीके से नियंत्रण भी करेगा. रेंडमाइजेशन चुनाव आयोग के प्रेक्षक की उपस्थिति में हो, यह भी कार्मिक कोषांग की ही जिम्मेवारी है. कोषांग के सदस्यों को पत्र समर्पित करते हुए डीएम ने उनके अधिकारी व कर्तव्य भी बताये हैं.
कोषांग को मतदान दलों का गठन, नियुक्ति पत्र निर्गत करने तथा ससमय तामिला सुनिश्चित करने को कहा गया है. साथ ही मतदान दल व गश्ती दल के लिए रूट चार्ट तैयार करने व वाहन कोषांग से वाहन सहित पुलिस पदाधिकारी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है. निर्वाचन कर्तव्य प्रमाणपत्र व पोस्टल बैलेट पेपर की व्यवस्था की जिम्मेवारी इसी कोषांग को सौंपी गयी है. चुनाव के पूर्व संयुक्त आदेश तैयार करने और ससमय निर्गत करने की जिम्मेवारी भी कार्मिक कोषांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन