इंटरनेट सेवा से जुड़ेगा जिला विधिज्ञ संघ

Published at :04 Apr 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
इंटरनेट सेवा से जुड़ेगा जिला विधिज्ञ संघ

सुपौल कोर्ट : जिला विधिज्ञ संघ अब इंटरनेट सेवा से जुड़ने की तैयारी में है. मंगलवार से इसकी विधिवत शुरुआत की जायेगी. जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल संघ के कंप्यूटर कक्ष का उद‍्घाटन मंगलवार को करेंगे. आशय की जानकारी संघ के सचिव सुधीर कुमार झा ने दी है. बताया कि संघ भवन […]

विज्ञापन

सुपौल कोर्ट : जिला विधिज्ञ संघ अब इंटरनेट सेवा से जुड़ने की तैयारी में है. मंगलवार से इसकी विधिवत शुरुआत की जायेगी. जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल संघ के कंप्यूटर कक्ष का उद‍्घाटन मंगलवार को करेंगे. आशय की जानकारी संघ के सचिव सुधीर कुमार झा ने दी है. बताया कि संघ भवन के ऊपरी मंजिल पर कंप्यूटर रूम का निर्माण कराया गया है. जहां फैक्स, फोटो स्टेट मशीन आदि की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है.

सचिव श्री झा ने बताया कि विधिज्ञ संघ के सदस्य यहां से विभिन्न मामलों में उच्च अथवा सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की प्रति भी प्राप्त कर सकेंगे. कार्यालय के लिये यह कंप्यूटर राज्य विधिज्ञ संघ द्वारा उपलब्ध करवाया गया है. इस तरह की व्यवस्था हाे जाने से कोई से कोई भी कागजात निकालने पर काफी सहज हो जायेगा. बताया कि इस कंप्यूटर में संघ के सभी सदस्यों का डाटा भी तैयार किया जायेगा. उद‍्घाटन के मौके पर उन्होंने संघ के सभी सदस्यों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन