दो नेपाली गिरफ्तार सफलता. पुलिस ने छापेमारी कर बरामद की दवा

Published at :02 Apr 2017 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
दो नेपाली गिरफ्तार सफलता. पुलिस ने छापेमारी कर बरामद की दवा

पुलिस व सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित दवाओं के साथ-साथ 09 एमएम पिस्टल की 09 गोलियां बरामद किया गया है. वीरपुर : स्थानीय अशोका मेडिकल हॉल में शुक्रवार की रात पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया. जहां छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित दवाओं के साथ-साथ 09 एमएम […]

विज्ञापन

पुलिस व सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित दवाओं के साथ-साथ 09 एमएम पिस्टल की 09 गोलियां बरामद किया गया है.

वीरपुर : स्थानीय अशोका मेडिकल हॉल में शुक्रवार की रात पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया. जहां छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित दवाओं के साथ-साथ 09 एमएम पिस्टल की 09 गोलियां बरामद हुई. उक्त छापेमारी में दो नेपाली ड्रग एडिक्ट की गिरफ्तारी के बाद उससे प्राप्त सूचना के आधार पर की गयी. उक्त सामग्री बरामदगी की खबर शनिवार की सुबह शहर के लोगों के बीच जंगल की आग की तरह फैल गई. एसएसबी कमांडेंट आरए भलोटिया ने बताया कि शुक्रवार की रात इंडो-नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 202/03 के निकट नेपाली बजाज पल्सर से जा रहे दो संदिग्धों की जब जवानों ने तलाशी ली.
जहां दोनों के पास से कई प्रतिबंधित दवाएं एसएसबी को हाथ लगी. जिसके बाद 30 वर्षीय नेपाली नागरिक जसे शरीफ राय और 25 वर्षीय रोमन बहादुर मगर को विशेष पूछताछ के लिए सातआना एसएसबी कंपनी हेड क्वार्टर लाया गया. पूछताछ के क्रम में इन युवकों ने बताया कि यह सारी दवाईयां उन्होंने अशोका मेडिकल हॉल से खरीदी थी. कमांडेंट श्री भलोटिया ने बताया कि इस बात की जानकारी उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुधीर कुमार को दी.
इसके उपरांत भारत होटल में संचालित अशोका मेडिकल हॉल में संयुक्त रूप से छापेमारी की गयी. छापेमारी के क्रम में होटल के पिछवाड़े से कोरेक्स की खाली बोतलों का बड़ा भंडार पुलिस के हाथ लगी. एसडीपीओ ने बताया कि जब कमरों की जांच की गई तो एक कमरे में दो-दो ताला लटका पड़ा था. इस क्रम में संयुक्त छापेमारी दल को 09 एमएम पिस्टल के 09 गोलियां हाथ लगी. छापेमारी दल गुप्ता वैष्णव होटल गली स्थित अशोक कुमार साह और विनोद कुमार साह के घर पहुंची. जहां से कोरेक्स की दवाओं को छापेमारी दल ने बरामद किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन