पांच लाख डकार गये चिकित्सक

सुपौल : जिले में स्वास्थ्य महकमे के खेल निराले हैं. लोगों के रोग उपचार में महारत रखने वाले चिकित्सकों की सरकारी राशि लूट में भी उतनी ही महारत है. जिसका जीता-जागता उदाहरण भी एक चिकित्सक के रूप में ही सामने आया है. दरअसल सदर प्रखंड अंतर्गत बरैल अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फिलहाल अपनी ड्यूटी […]
सुपौल : जिले में स्वास्थ्य महकमे के खेल निराले हैं. लोगों के रोग उपचार में महारत रखने वाले चिकित्सकों की सरकारी राशि लूट में भी उतनी ही महारत है. जिसका जीता-जागता उदाहरण भी एक चिकित्सक के रूप में ही सामने आया है. दरअसल सदर प्रखंड अंतर्गत बरैल अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फिलहाल अपनी ड्यूटी दे रहे चिकित्सक डाॅ अंशु कुमार को प्रतिमाह 44 हजार रुपये का भुगतान हो रहा है. दिलचस्प यह है कि बीते 11 माह से यानि जनवरी 2016 से जनवरी 2017 तक डाॅ अंशु को बिना अनुबंध के
ही राशि का भुगतान किया गया है. यानि 11 महीने में डाॅ अंशु को कुल पांच लाख 72 हजार रुपये का भुगतान अवैध रूप से हो चुका है. लेकिन भुगतान को लेकर न तो कभी स्वास्थ्य महकमे के किसी अधिकारी ने आपत्ति जतायी और न ही कोषागार के अधिकारियों ने. खैर, इससे भी बड़ी बात यह है कि बरैल अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी देने वाले डाॅ अंशु यहां के एकमात्र चिकित्सक हैं और उनके भरोसे ही इस एपीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं संचालित होती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










