सुपौल में दुष्कर्म के बाद नाबालिग को मार डाला

सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के कर्णपुर पंचायत स्थित महेशपुर वार्ड नंबर एक में एक 15 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी. उसका शव सोमवार की शाम घर से कुछ ही दूरी पर स्थित दो खेत के बीच से बरामद हुआ. शव एक गहरे गड्ढे में डाल कर पत्ते से ढंक […]
सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के कर्णपुर पंचायत स्थित महेशपुर वार्ड नंबर एक में एक 15 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी. उसका शव सोमवार की शाम घर से कुछ ही दूरी पर स्थित दो खेत के बीच से बरामद हुआ. शव एक गहरे गड्ढे में डाल कर पत्ते से ढंक दिया गया था. सदर थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि मामला महिला थाना को हस्तांतरित कर दिया गया है. वहीं महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री ने बताया कि मृतका की बहन के फर्द बयान पर थाना कांड संख्या 39/17 दर्ज कर अनुसंधान आरंभ कर दिया गया है. मृतका छह बहनों में तीसरी थी. उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है. उसके पिता सात वर्षों से लापता बताये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










