सुपौल नगर परिषद ने पाया सूबे में पहला स्थान

सुपौल : बात सुपौल की हो तो बरबस लोग यहां की गरीबी और बदहाली का जिक्र ही करते हैं. लेकिन आर्थिक रूप से सूबे के शीर्ष पिछड़े जिलों में शुमार सुपौल के लिए नगर परिषद ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. सुपौल नगर परिषद ने जनसुविधाओं के विकास के मामले में सूबे में शीर्ष स्थान […]
सुपौल : बात सुपौल की हो तो बरबस लोग यहां की गरीबी और बदहाली का जिक्र ही करते हैं. लेकिन आर्थिक रूप से सूबे के शीर्ष पिछड़े जिलों में शुमार सुपौल के लिए नगर परिषद ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. सुपौल नगर परिषद ने जनसुविधाओं के विकास के मामले में सूबे में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. जिसकी वजह से सुपौल नगर परिषद को राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा आदर्श नगर परिषद घोषित किया गया है.
साथ ही उत्कृष्ट कार्यों के लिए सुपौल नगर परिषद को तीन करोड़ रुपये का प्रोत्साहन राशि पंचम राज्य वित्त से प्रदान किया गया है. यह राशि सहायक अनुदान के तौर पर नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए प्रयोग में आयेंगे. खास बात यह है कि सूबे में केवल एक नगर निगम, दो नगर परिषद व तीन नगर पंचायत को आदर्श नगर निकाय घोषित किया गया है. जिसमें पटना एकमात्र नगर निगम के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है.
सरकार के विशेष सचिव द्वारा इस बाबत नगर परिषद को पत्र भी उपलब्ध करा दिया गया है. जिससे नगर परिषद के अधिकारी व कर्मियों सहित स्थानीय लोगों में भी हर्ष व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










