आक्रोशित सिक्यूरिटी गार्डों ने किया प्रदर्शन

Published at :28 Mar 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
आक्रोशित सिक्यूरिटी गार्डों ने किया प्रदर्शन

दो महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशानी में हैं गार्ड सिंहेश्वर : प्रखंड क्षेत्र में एनएच 106 बिरपुर से बिहपुर तक सड़क निर्माण करा रही कंपनी आएएलएफएस के अंतर्गत एसपीएफ कंपनी के सिक्युरिटी गार्डों ने दो महीने से वेतन नहीं मिलने से कंपनी के विरुद्ध जमकर नारेबजी व प्रदर्शन किया. आक्रोशित सिक्युरिटी गार्डों ने […]

विज्ञापन

दो महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशानी में

हैं गार्ड
सिंहेश्वर : प्रखंड क्षेत्र में एनएच 106 बिरपुर से बिहपुर तक सड़क निर्माण करा रही कंपनी आएएलएफएस के अंतर्गत एसपीएफ कंपनी के सिक्युरिटी गार्डों ने दो महीने से वेतन नहीं मिलने से कंपनी के विरुद्ध जमकर नारेबजी व प्रदर्शन किया. आक्रोशित सिक्युरिटी गार्डों ने बताया कि जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे लोग कोसी ट्रेड लेबर यूनियन मधेपुरा को इस समस्या से अवगत कराया. यूनियन ने पहल करते हुए सभी को समस्या से उबारने के बारें में सहयोग करने की बात कही.
सिक्युरिटी गार्डो ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन यूनियन को दिया. आवेदन में गार्डों ने कहा विगत दो महीनों से भुगतान नहीं हुआ है और जब भी बकाया पैसों की मांग की जाती है तो सिर्फ यही कहा जाता है कि पैसों का भुगतान छह महीने बाद किया जायेगा व देने वाले पेमेंट के बारें में पुछा जाता है तो तीन महीने बाद मिलने की बात कहते है. आइएलएफएस के अंतर्गत एसपीएफ कंपनी के द्वारा कहा जाता है कि जो रूपया देते है रखों नहीं तो हटा देंगे. गार्डों ने कहा कंपनी में कार्यरत फिल्ड ऑफिसर फुलचंद्र साह महीने में मात्र एकाध बार ही आते है. जब उनसे मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिस की जाती है तो वह मोबाइल बंद कर लेते है.
सिक्युरिटी गार्डों ने आरोप लगाया कि जब बहाली की जाती है तो उसमें भी काफी धांधली की जाती है.मौके पर युनियन के अध्यक्ष नंदन कुमार, सचिव मुकेश कुमार सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन