मामूली विवाद दो पक्षों में मारपीट

Published at :27 Mar 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
मामूली विवाद दो पक्षों में मारपीट

छातापुर : थाना क्षेत्र के कटहरा वार्ड नंबर एक स्थित पक्की सड़क में पास देने के क्रम में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. मामूली रूप से हुई मारपीट के बाद मामला दो पक्षों के बीच का हो गया. जिससे तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि […]

विज्ञापन

छातापुर : थाना क्षेत्र के कटहरा वार्ड नंबर एक स्थित पक्की सड़क में पास देने के क्रम में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. मामूली रूप से हुई मारपीट के बाद मामला दो पक्षों के बीच का हो गया. जिससे तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व दोनों पक्षों के बुद्धिजीवियों ने हस्तक्षेप किया. जिसके बाद स्थिति सामान्य हो पायी. इसके बाद दोनों पक्ष के घायलों को उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया और पुलिस को भी सूचना दी गयी. जानकारी अनुसार शनिवार को विवाद को शांत करा लिये जाने के बाद रविवार को एक बार तब तनाव व्याप्त हो गया जब एक पक्ष के कुछ युवक दूसरे पक्ष के घर पर चढ़कर अनहोनी की घटना की धमकी देने लगे.
हालांकि गांव में स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है. इस बाबत त्रिवेणीगंज एसडीपीओ चंद्रशेखर विद्यार्थी ने बताया कि दो पक्षों के बीच हुआ विवाद समाज के लोगों द्वारा सुलझा लिया गया है. बाबजूद मामले पर नजर बनाये रखने के लिए थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया गया है. वही थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि शनिवार की घटना शांत हो जाने के बाद रविवार को पुनः दोनों पक्षों के बीच विवाद की जानकारी मिली है. पीड़ित पक्षों से आवेदन प्राप्त होने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन