आग से झुलसी दो बहनों की इलाज के दौरान मौत

Published at :24 Mar 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
आग से झुलसी दो बहनों की इलाज के दौरान मौत

मरौना : थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरैल पंचायत के पूरब टोला वार्ड नंबर तीन में गत दिनों में हुई अगलगी में बुरी तरह झुलसी दो सगी बहनों की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मालूम हो कि सियाशरण यादव की दोनों पुत्री मनीषा कुमारी (16) और संगीता कुमारी (12) बुरी तरह झुलस गयी थी. जिसे परिवार […]

विज्ञापन

मरौना : थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरैल पंचायत के पूरब टोला वार्ड नंबर तीन में गत दिनों में हुई अगलगी में बुरी तरह झुलसी दो सगी बहनों की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मालूम हो कि सियाशरण यादव की दोनों पुत्री मनीषा कुमारी (16) और संगीता कुमारी (12) बुरी तरह झुलस गयी थी. जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरौना में भरती कराया गया था.

जहां दोनों बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया था. लेकिन दोनों बच्ची इतनी झुलस गयी थी कि डीएमसीएच के चिकित्सकों ने उसे पटना पीएमसीएच के रेफर कर दिया. जहां इलाज के क्रम में दोनों बच्ची की मौत हो गयी. दोनों बच्ची की मौत की खबर से परिवार वालों के साथ ग्रामीणों में शोक व्याप्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन