बेटी ने पिता पर दर्ज कराया केस

Published at :23 Mar 2017 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
बेटी ने पिता पर दर्ज कराया केस

किसनपुर/सुपौल : थाना क्षेत्र के महीपट्टी गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में जख्मी एक महिला की मौत बुधवार को उपचार के दौरान पटना में हो गयी. जानकारी अनुसार घटना करीब चार-पांच दिन पहले की है. घायल पूनम देवी को परिजनों द्वारा उपचार के लिये पीएचसी लाया गया. जिसके बाद गंभीर स्थिति को […]

विज्ञापन

किसनपुर/सुपौल : थाना क्षेत्र के महीपट्टी गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में जख्मी एक महिला की मौत बुधवार को उपचार के दौरान पटना में हो गयी. जानकारी अनुसार घटना करीब चार-पांच दिन पहले की है. घायल पूनम देवी को परिजनों द्वारा उपचार के लिये पीएचसी लाया गया. जिसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले सदर अस्पताल और फिर पटना रेफर कर दिया गया. महिला की मौत के बाद बुधवार को पहले परिजनों द्वारा ग्रामीण स्तर पर समझौता का प्रयास किया गया.

लेकिन जब बात नहीं बनी तो मृतका की बेटी बेबी देवी ने अपने ही पिता के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी. आरोप लगाया कि पिता शुभक लाल यादव, चाचा संपत यादव, चाची कुलमाया देवी व चचेरे भाई अरविंद यादव तथा चचेरी बहन मनीता कुमारी सहित स्थानीय संतोष कुमार यादव द्वारा उसकी मां के साथ जम कर मारपीट की गयी. जबकि गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे उपचार के लिये पीएचसी ले जाया गया. जबकि इस बात की जानकारी आवेदक को नहीं दी गयी. बेबी ने आरोप लगाया है कि पूर्व में भी कई बार उक्त लोगों द्वारा उसकी मां के हत्या का प्रयास होता रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन