दो पक्षों के बीच मारपीट, मामला दर्ज

Published at :12 Mar 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच मारपीट, मामला दर्ज

वीरपुर : बनैलीपट्टी पंचायत में दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है. मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को गंभीर चोट लगने की जानकारी मिल रही है. जानकारी अनुसार शुक्रवार के रात करीब 9 बजे जगदीश करोगिया अपने घर आ रहा था. इसी क्रम में बनैलिपट्टी के वार्ड नंबर चार […]

विज्ञापन

वीरपुर : बनैलीपट्टी पंचायत में दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है. मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को गंभीर चोट लगने की जानकारी मिल रही है. जानकारी अनुसार शुक्रवार के रात करीब 9 बजे जगदीश करोगिया अपने घर आ रहा था. इसी क्रम में बनैलिपट्टी के वार्ड नंबर चार स्थित पहुंचते ही जगदीश करोगिया के ऊपर हमला बोल दिया. सूचना कानोकान फैलते ही दोनों पक्षों के लोग घटना स्थल पहुंच एक दूसरे पर लाठी डंडे से प्रहार करने लगे. घटना की सूचना मिलते पुलिस ने घटना स्थल पहुंच स्थिति को संभाला. साथ ही घटना स्थल पर पहुंचे एसडीपीओ सुधीर कुमार ने दोनों पक्षों के लोगों को वीरपुर थाना लाया.

साथ ही घटना में हुए घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है. पैक्स अध्यक्ष गणेश यादव ने जगदीश करोगिया समेत सात व्यक्ति पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए थाना को आवेदन दिया. जहां थाना पुलिस ने कांड संख्या 53/17 दर्ज किया है. वही दूसरी तरफ बनैलिपट्टी के मुखिया जगदीश करोगिया ने पैक्स अध्यक्ष गणेश यादव सहित पांच व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाते हुए थाना को आवेदन दिया. थाना पुलिस ने कांड संख्या 54/17 दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन