एक अभियुक्त गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :21 Feb 2017 6:13 AM
विज्ञापन

घटना. नेपाल के दो संवेदकों से अपराधियों ने की लूटपाट नेपाल के दो संवेदकों के साथ भीमनगर ओपी क्षेत्र में रविवार को दिन-दहाड़े लूटपाट का मामला सामने आया है. पीड़ित संवेदकों ने वीरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. वीरपुर : पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के दो संवेदकों के साथ भीमनगर ओपी क्षेत्र में रविवार […]
विज्ञापन
घटना. नेपाल के दो संवेदकों से अपराधियों ने की लूटपाट
नेपाल के दो संवेदकों के साथ भीमनगर ओपी क्षेत्र में रविवार को दिन-दहाड़े लूटपाट का मामला सामने आया है. पीड़ित संवेदकों ने वीरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी
गयी है.
वीरपुर : पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के दो संवेदकों के साथ भीमनगर ओपी क्षेत्र में रविवार को दिन-दहाड़े लूटपाट का मामला सामने आया है. जिसको लेकर पीड़ित संवेदकों द्वारा वीरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. खास बात यह है कि इसमें एएसआई सत्येंद्र चौधरी सहित टाईगर मोबाइल के जवान अजीत पाल की संलिप्तता भी जतायी गयी है. नेपाल के सुरसरी जिला अंतर्गत चतरा वार्ड नंबर 06 निवासी क्षितिज राय ने बताया कि वह अपने साथी सोनम विश्वकर्मा के साथ अपनी हीरो होंडा सीबीजेड बाइक (को2प/522) की मरम्मत के लिये वीरपुर आया था. जहां मेला रोड के निकट सुपर स्पलेंडर बाइक पर एक युवक पूर्व से ही खड़ा था.
उक्त युवक खुद को पुलिस कर्मी बता रहा था और दोनों साथी को वार्ड नंबर 04 के एक निर्जन स्थान पर लेकर चला गया. वहां एक अन्य साथी के साथ मिल कर उसने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. इस क्रम में नेपाली संवेदकों के पास से 07 हजार रुपये नकदी सहित 43 हजार रुपये मूल्य की दो स्मार्ट फोन लूट लिये. साथ ही संवेदकों के साथ मारपीट भी की गयी. पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 29/17 दर्ज कर लिया. जिसमें सोमवार को एक आरोपी जितेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ गुड्डू को सोमवार को भीमनगर से गिरफ्तार भी कर लिया गया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि गुड्डू को भीमनगर ओपी के कुछ पुलिस अधिकारियों का संरक्षण भी प्राप्त है. जिसके कारण क्षेत्र में नेपाली नागरिकों के साथ अक्सर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जाता है. हालांकि मामले में पुलिस कर्मियों का नाम सामने आने के बाद पुलिस गंभीर हुई है. थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों की कार्यशैली के बाबत वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गयी है. साथ ही लूटपाट मामले में गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ व अन्य अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. बताया जाता है कि उक्त दोनों संवेदक भारतीय प्रभाग में संवेदकों को निर्माण सामग्री उपलब्ध करवाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










