तीन अभिभावक भी हिरासत में

Updated at :19 Feb 2017 5:35 AM
विज्ञापन
तीन अभिभावक भी हिरासत में

सख्ती. इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान नकल करते नौ परीक्षार्थी निष्कासित सदर अनुमंडल मुख्यालय स्थित राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में आयोजित रसायन विज्ञान की परीक्षा से नकल करते नौ परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया. साथ ही एक परीक्षा केंद्र पर कदाचार करवाने के आरोप में तीन अभिभावकों को भी पुलिस […]

विज्ञापन

सख्ती. इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान नकल करते नौ परीक्षार्थी निष्कासित

सदर अनुमंडल मुख्यालय स्थित राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में आयोजित रसायन विज्ञान की परीक्षा से नकल करते नौ परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया. साथ ही एक परीक्षा केंद्र पर कदाचार करवाने के आरोप में तीन अभिभावकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया.
सुपौल : जिले भर के सभी परीक्षा केंद्र पर आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा शनिवार को विज्ञान संकाय के रसायन शास्त्र विषय की परीक्षा ली गयी. जहां सदर अनुमंडल मुख्यालय स्थित एक परीक्षा केंद्र से कदाचार के आरोप में नौ परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया. साथ ही एक परीक्षा केंद्र पर कदाचार करवाने के आरोप में तीन अभिभावकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया. पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी मो हारुण, अनुमंडल पदाधिकारी एनजी सिद्दीकी,
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विद्या सागर सहित जिले के तमाम आलाधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते दिखे. मालूम हो कि जिले भर में कुल 23 परीक्षा केंद्रों पहली पाली में रसायन विज्ञान तथा दूसरी पाली में कला संकाय के राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया.
ज्ञात हो कि सदर अनुमंडल मुख्यालय स्थित राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में आयोजित रसायन विज्ञान की परीक्षा से नौ परीक्षार्थियों को कदाचार में लिप्त पाया गया. जहां निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों ने धर दबोचा. इसके उपरांत केंद्राधीक्षक राधेश्याम यादव ने संबंधित परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित करते हुए पुलिस के हवाले किया. वहीं डीएसपी विद्या सागर ने बताया कि उक्त केंद्र से तीन अभिभावकों को भी हिरासत में लिया गया है.
बताया कि तीनों अभिभावकों द्वारा परीक्षा केंद्र के आसपास लगाये गये निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया जा रहा था. जहां केंद्र पर तैनात पुलिस बलों द्वारा उन्हें हिरासत में लेकर थाना लाया गया है. डीएसपी श्री सागर ने बताया कि हिरासत में लिए गये सभी निष्कासित परीक्षार्थी व अभिभावकों को परीक्षा समिति द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन