लूटपाट मामले का किया पुलिस ने खुलासा

बलुआ बाजार : बीते दिनों क्वार्टर चौक व सुभान चौक के बीच हुई लूटपाट की घटना का उद्भेदन नरपतगंज और ललितग्राम पुलिस ने मंगलवार को कर लिया. जानकारी देते पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि लूट की घटना को नरपतगंज थाना क्षेत्र के पौसधाहा निवासी सुभाष यादव व अमलेश यादव द्वारा […]
बलुआ बाजार : बीते दिनों क्वार्टर चौक व सुभान चौक के बीच हुई लूटपाट की घटना का उद्भेदन नरपतगंज और ललितग्राम पुलिस ने मंगलवार को कर लिया. जानकारी देते पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि लूट की घटना को नरपतगंज थाना क्षेत्र के पौसधाहा निवासी सुभाष यादव व अमलेश यादव द्वारा अंजाम दिया गया है.
जहां उक्त दोनों थाना की पुलिस ने नामजद के घर पहुंचकर छापेमारी की. इस दौरान आठ देसी कट्टा के साथ दोनों नामजदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मालूम हो कि बीते शुक्रवार की शाम रूपेश गुरमैता प्रतापगंज से घर के लिए निकले थे. इसी क्रम में क्वाटर चौक व सुभान चौकल के बीच उक्त दोनों अपराधी ने हथियार के बल पर 13 हजार 500, मोबाइल बाइक बीआर लूट लिया था. जहां पीड़ित गुरमैता के आवेदन पर ललितग्राम ओपी कांड संख्या 2/17 दर्ज किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










