छह किलो गांजा व 180 एमएल नेपाली शराब के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

Updated at :06 Feb 2017 1:52 AM
विज्ञापन
छह किलो गांजा व 180 एमएल नेपाली शराब के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

सुपौल : जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उत्पाद अधीक्षक किशोर कुमार साह के नेतृत्व में पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा बाजार में शनिवार की संध्या छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी अभियान में थुमहा बाजार से एक शराबी जमाहिर सादा को नशे के हालत में व 20 ग्राम गांजा के साथ बबलू सादा को गिरफ्तार किया. वहीं गांजा […]

विज्ञापन

सुपौल : जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उत्पाद अधीक्षक किशोर कुमार साह के नेतृत्व में पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा बाजार में शनिवार की संध्या छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी अभियान में थुमहा बाजार से एक शराबी जमाहिर सादा को नशे के हालत में व 20 ग्राम गांजा के साथ बबलू सादा को गिरफ्तार किया. वहीं गांजा व्यवसायी बबलू सादा के निशानदेही पर रविवार की अहले सुबह किसनपुर थाना क्षेत्र थरबिट्टा गांव स्थित वार्ड नंबर छह में छापेमारी अभियान चलाया.

जहां रामचंद्र साह के घर से लगभग सात किलो ग्राम गांजा व 180 एमएल के सात नेपाली शराब के साथ व्यवसायी रामचंद्र साह को गिरफ्तार किया. उत्पाद अधीक्षक श्री साह ने बताया कि तीनों अभियुक्त को बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम 2016 तथा एनडीपीएस एसीटी के तहत अभियोग दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. छापेमारी दल में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक सिद्धेश्वर सिंह, संजय कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन