कलश यात्रा के साथ पूजा का हुआ शुभारंभ

सरायगढ़ : मुख्यालय पंचायत के वार्ड नंबर 11 में डिहबार स्थान से 51 कन्याओं के द्वारा बुधवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा के दौरान बाबा बचनेश्वर स्थान भपटियाही में जल भरा गया तथा भगैत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. मान्यता है कि बाबा डिहबार के दरबार में सच्चे हृदय से मांगने वाले […]
सरायगढ़ : मुख्यालय पंचायत के वार्ड नंबर 11 में डिहबार स्थान से 51 कन्याओं के द्वारा बुधवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा के दौरान बाबा बचनेश्वर स्थान भपटियाही में जल भरा गया तथा भगैत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. मान्यता है कि बाबा डिहबार के दरबार में सच्चे हृदय से मांगने वाले सभी श्रद्धालुओं के मन की मुरादें पूरी होती है.
मुराद पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा अपने-अपने तरीके से चढ़ावा चढ़ाया जाता है. दुर्गानंद पंडित ने बताया कि बाबा डिहबार के दरबार से कोई भक्त खाली हाथ नहीं लौटता है. प्रत्येक साल के भांति इस वर्ष भी बाबा के दरबार में 24 घंटे सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगैत, भजन, कीर्तन, ह्वोम यज्ञ की आहुति का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में रामदेव यादव, महेंद्र यादव, ललित यादव, राज कुमार यादव द्वारा प्रस्तुती की जा रही है. इस अवसर पर बद्री नारायण यादव, डॉ सियाराम साह, कमल नारायण यादव, शिव नारायण यादव आदि बढ़-चढ़ कर अपना योगदान दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










