आज लगेगा अटकलों पर विराम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2016 7:14 AM

विज्ञापन

जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव शनिवार को होगा. इसके लिये समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी. बैठक के शुरू होने पर पहले जिले सभी नव निर्वाचित जिप सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया जायेगा. जिसके बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक प्रत्याशियों से […]

विज्ञापन
जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव शनिवार को होगा. इसके लिये समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी. बैठक के शुरू होने पर पहले जिले सभी नव निर्वाचित जिप सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया जायेगा. जिसके बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक प्रत्याशियों से नामांकन लिया जायेगा.
सुपौल : जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव शनिवार को होगा. इसके लिये समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी. 11 बजे पूर्वाह्न से प्रारंभ होने वाली इस बैठक के शुरू होने पर पहले जिले सभी नव निर्वाचित जिप सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया जायेगा. जिसके बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक प्रत्याशियों से नामांकन लिया जायेगा. एक पद पर एक से अधिक प्रत्याशी रहने पर मतदान की प्रक्रिया करायी जायेगी. प्राप्त मतों में बहुमत के आधार पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन किया जायेगा.
मतदान के बाद मतों की गिनती सभी सदस्यों के समक्ष की जायेगी, जो सदस्य मतपत्र दोबारा देखना चाहें, उन्हें अध्यक्ष द्वारा मतपत्र दिखाया जायेगा. लेकिन किसी भी परिस्थिति में मतपत्र उनके हाथ में नहीं दिया जायेगा. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक मतों की गणना के बाद किसी प्रत्याशी द्वारा पुनर्गणना का अनुरोध किया जाता है तो इसे मानते हुए सभी सदस्यों के बीच पुनर्गणना की जायेगी, लेकिन दोबारा पुनर्गणना का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जायेगा.
मत बराबर होने पर लॉटरी से होगा निर्णय
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में अगर दो प्रत्याशियों को समान मत प्राप्त होता है तो निर्णय के लिए लॉटरी का सहारा लिया जायेगा. लॉटरी के लिए सफेद कागज की परची का प्रयोग किया जायेगा, जो समान साइज का होगा.
बैठक में अध्यक्ष द्वारा प्रत्येक परची पर प्रत्याशी का नाम काले स्केच से लिख कर उसके नीचे हस्ताक्षर व तिथि अंकित किया जायेगा. डब्बे में रखने के बाद परची किसी ऐसे व्यक्ति से निकलवाया जायेगा, जो इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो. निर्वाचन प्रक्रिया में जिला परिषद के कोई भी अधिकारी व कर्मी शामिल नहीं किये जायेंगे. निर्वाचन कार्य को शांतिपूर्णक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा का पुख्ता बंदोवस्त किया जायेगा, लेकिन कक्ष में कोई पुलिस पदाधिकारी मौजूद नहीं रहेंगे.
जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया जायेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम बैद्यनाथ यादव व एसपी डॉ कुमार एकले द्वारा इस बाबत संयुक्त आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश के मुताबिक समाहरणालय स्थित सभा स्थल एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी के साथ ही पुलिस बल की नियुक्ति की गयी है. साथ ही समाहरणालय के आगे गुजरने वाली मुख्य सड़क के उत्तरी छोर पर पावर ग्रिड व दक्षिणी छोर पर रेलवे ढ़ाला से पूरब चेक पोस्ट लगाया जायेगा. चेक पोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी व पुलिस बल यहां से गुजरने वाली वाहनों की चेकिंग सुनिश्चित करेंगे. उक्त कार्यों के लिए डीटीओ विनय कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार को वरीय प्रभार सौंपा गया है.
जबकि जिला सांखिकी पदाधिकारी भीम शर्मा, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी काली चरण, सीओ अकबर हुसैन व किसनपुर के सीओ अजीत कुमार लाल सहित पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार, सरोज कुमार, सदानंद यादव व सत्य नारायण पासवान की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन