करंट लगने से हुई युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2016 7:34 AM
छातापुर : भीमपुर थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर 05 में सोमवार की देर शाम स्पर्शाघात से एक 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक दिनेश कामैत भोला कामैत का पुत्र था. उसकी शादी 27 जून को होने वाली थी. इस हादसे से उसके घर कोहराम मच गया है. जानकारी अनुसार दिनेश सोमवार […]
छातापुर : भीमपुर थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर 05 में सोमवार की देर शाम स्पर्शाघात से एक 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक दिनेश कामैत भोला कामैत का पुत्र था. उसकी शादी 27 जून को होने वाली थी. इस हादसे से उसके घर कोहराम मच गया है. जानकारी अनुसार दिनेश सोमवार की देर शाम अपने घर में विद्युत चालित मोटर ठीक कर रहा था.
इसी दौरान करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. हालांकि दिनेश के परिजन उसके जिंदा रहने की आस में उसे लेकर फारबिसगंज पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर उसके घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. युवक की अचानक मौत से ग्रामीण भी शोकाकुल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










