अवैध दवा दुकान के संचालक की गिरफ्तारी से हड़कंप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2016 5:06 AM
सिमराही : थाना क्षेत्र के गद्दी रोड में डॉ शिवमंगल सिंह के क्लिनिक में शुक्रवार को हुई अवैध दवा दुकान के संचालक की गिरफ्तारी एवं दवा की जब्ती की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. चौक चौराहे से लेकर गांव तक हर जगह यही चर्चा में लोग मसगुल नजर आये. लेकिन एक तरफ […]
सिमराही : थाना क्षेत्र के गद्दी रोड में डॉ शिवमंगल सिंह के क्लिनिक में शुक्रवार को हुई अवैध दवा दुकान के संचालक की गिरफ्तारी एवं दवा की जब्ती की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. चौक चौराहे से लेकर गांव तक हर जगह यही चर्चा में लोग मसगुल नजर आये. लेकिन एक तरफ प्रशासन की इस कार्रवाई को लोग सराहा तो दूसरे तरफ लोग इस कदम को दुर्भावनाओं से ग्रसित भी बताया।लोगो ने कहा की प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे पर कुकुरमुत्ते की तरह अवैध दवा दुकान व जांच घर संचालित है,
कई बार लोग लिखित आवेदन देकर विभाग को सूचना दिया लेकिन कार्रवाई के नाम पर ढाक के तीन पात साबित हुआ. आखिरकार प्रशासन की कौन सी कमजोरी इन दर्जनों अवैध दवा दुकान व पैथोलॉजी संचालक पर कार्रवाई करने से रोक दिया. और व्यक्तिगत डॉक्टर एवं दवा विक्रेता पर औचक छापामारी कर प्राथमिकी कर जेल भेज दिया गया. इस संदर्भ में सूत्रों की माने तो इलाके में संचालित वैध अवैध औषधि दुकान व जांच घर पर विभागीय पदाधिकारी व जांच अधिकारी मेहरबान हैं जिसके बदले में विभागीय अधिकारी इन लोगों से मोटी रकम उगाही करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










