योग दिवस समारोह को लेकर विमर्श
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2016 5:05 AM
सुपौल : 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाने को लेकर स्थानीय राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में बैठक का आयोजन किया गया. आयोजन समिति के उपाध्यक्ष सुमन कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समारोह को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही लोगों को इसके लिये अलग-अलग जिम्मेवारी भी सौंपी गयी. मौके […]
सुपौल : 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाने को लेकर स्थानीय राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में बैठक का आयोजन किया गया. आयोजन समिति के उपाध्यक्ष सुमन कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समारोह को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही लोगों को इसके लिये अलग-अलग जिम्मेवारी भी सौंपी गयी. मौके पर मंच संचालन की जिम्मेदारी रंजन कुमार, मंच सज्जा व लाइट साउंड के लिये श्रवण कुमार,
आदित्य कौशिक व शिवजी कुमार मैदान की व्यवस्था हेतु, श्रवण कुमार, रवींद्र, सोनू, कमलेश आदि अतिथि सत्कार की जिम्मेवारी गौरी शंकर मंडल एवं अभिषेक गुप्ता को सौंपी गयी. बैठक को संबोधित करते सचिव नलिन जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को टोली में बंट कर लोगों से जन संपर्क करने का आह्वान किया. साथ ही उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित करने की बात भी कही. बैठक में उपस्थित कोषाध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी के द्वारा अन्य कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर अशोक सम्राट, दिगंबर शर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










