ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की एक दिवसीय कार्यशाला आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2016 5:12 AM
सुपौल : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्मा कुमारी राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के व्यापार एवं उद्योग प्रभाग द्वारा शुक्रवार को स्थानीय व्यापार संघ के सभा भवन में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. ब्रह्मा कुमारी इश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र की बीके शालिनी बहन ने बताया कि सुपौल व्यापार संघ के अध्यक्ष […]
सुपौल : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्मा कुमारी राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के व्यापार एवं उद्योग प्रभाग द्वारा शुक्रवार को स्थानीय व्यापार संघ के सभा भवन में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. ब्रह्मा कुमारी इश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र की बीके शालिनी बहन ने बताया कि सुपौल व्यापार संघ के अध्यक्ष अमर कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में व्यापार एवं उद्योग प्रभाग मुंबई की प्रखर वक्ता राजयोगिनी दीपा
बहन एवं जागृति बहन शामिल होकर व्यवसायियों एवं उद्योगपतियों के साथ ही अन्य लोगों को तनाव मुक्त एवं स्वस्थ्य जीवन जीने की विधि से अवगत करायेंगे. शालिनी बहन ने लोगों को कार्यशाला में उपस्थित होकर उपरोक्त वक्ताओं के सुंदर विचारों एवं राज योग की कला से लाभ उठाने का आह्वान किया है.जिससे की वे जीवन अच्छी अच्छी बातों को अपने जीवन में उतार सकें़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










