दस वर्षीया नेपाली बच्ची के साथ दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2016 3:45 AM
सुपौल/ छातापुर : जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जिवछपुर गांव स्थित कामत टोला में पड़ोसी राष्ट्र नेपाल निवासी एक दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना को लेकर बुधवार को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता […]
सुपौल/ छातापुर : जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जिवछपुर गांव स्थित कामत टोला में पड़ोसी राष्ट्र नेपाल निवासी एक दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना को लेकर बुधवार को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री के पहल पर भीमपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार आरोपी पीड़िता का रिस्तेदार बताया जा रहा है. वहीं दुष्कर्म की यह घटना शनिवार 11 जून के दोपहर की बतायी जा रही है. घटना के समय पीड़िता रमेश के साथ नेपाल स्थित अपने घर से सुपौल जिला स्थित अपने मौसी के घर जा रही थी. भीमपुर पहुंचने के बाद जीवछपुर पैदल जाने के क्रम में आरोपी ने एक पटुआ के खेत में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि पीड़िता के अभिभावक नेपाल में रहते हैं. जिनके पहुंचने के बाद घटना के चार दिन बाद मामले की प्राथमिकी दर्ज करवायी जा रही है.
पीड़िता शनिवार को मामी के भाई रमेश कुमार के साथ सुपौल जिला स्थित भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर गांव स्थित मौसी के घर जा रही थी. भीमपुर बाजार बस से पहुंचने के बाद आरोपी युवक बच्ची को पैदल लेकर जीवछपुर के लिए चल दिया. रास्ते में सुनसान पटुआ खेत में ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपी युवक ने बच्ची को जान से मारने की धमकी देते हुए मुंह बंद रखने का हिदायत दिया था, लेकिन असहनीय पीड़ा से बेहाल बच्ची ने घटना की जानकारी मौसी को दी. बाद में मौसी बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी देकर नेपाल से बुलाया और महिला थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










