हरदी पंचायत में शिव परिचर्चा का आयोजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2016 5:37 AM

विज्ञापन

सुपौल : हरदी पंचायत स्थित कमल शर्मा के दरवाजे पर रविवार को शिव परिचर्चा का आयोजन किया गया. परिचर्चा में उपस्थित श्रीसाहब हरिनंदन व दीदी नीलम ने शिव के गुणों का व्याख्यान किया. साथ ही उपस्थित शिव भक्तों को तीन सूत्र मंत्र के बारे में विस्तारपूर्वक बताया. मौके पर शिव शिष्य गुरु भाई महेंद्र प्रसाद […]

विज्ञापन

सुपौल : हरदी पंचायत स्थित कमल शर्मा के दरवाजे पर रविवार को शिव परिचर्चा का आयोजन किया गया. परिचर्चा में उपस्थित श्रीसाहब हरिनंदन व दीदी नीलम ने शिव के गुणों का व्याख्यान किया. साथ ही उपस्थित शिव भक्तों को तीन सूत्र मंत्र के बारे में विस्तारपूर्वक बताया.

मौके पर शिव शिष्य गुरु भाई महेंद्र प्रसाद यादव, शंभु राम, विलास दास के संगीत मय प्रस्तुति से आस पास का वातावरण भक्तिमय हो गया. आयोजक महेंद्र प्रसाद यादव के संचालन में आयोजित परिचर्चा में नये शिष्य शिव शंकर राम, चांदनी कुमारी, चंदन कुमार, आरती कुमारी, गोपाल क्रांति ने शिव ही जगत के गुरु हैं इस विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन