देश, समाज व परिवार के लिए अभिशाप है शराब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2016 5:53 AM
सुपौल : नशा मुक्ति अभियान के तहत लोक शिक्षा सह साक्षर भारत मिशन द्वारा बीते माह से संचालित नुक्कड़ नाटक के कला जत्था की टीम ने शनिवार को स्थानीय स्टेशन चौक पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस दौरान उक्त अभियान के सचिव सह साक्षर भारत मिशन के मुख्य कार्यक्रम समन्वयक उपेंद्र प्रसाद मंडल ने कार्यक्रम का […]
सुपौल : नशा मुक्ति अभियान के तहत लोक शिक्षा सह साक्षर भारत मिशन द्वारा बीते माह से संचालित नुक्कड़ नाटक के कला जत्था की टीम ने शनिवार को स्थानीय स्टेशन चौक पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस दौरान उक्त अभियान के सचिव सह साक्षर भारत मिशन के मुख्य कार्यक्रम समन्वयक उपेंद्र प्रसाद मंडल ने कार्यक्रम का जायजा लिया. मौके पर श्री मंडल ने कहा कि सरकार द्वारा आगामी एक अप्रैल से सूबे में पूर्णत:
शराब की बिक्री पर पाबंद लगाया जा रहा है. जिसे लेकर चौक-चौराहो, टोले मुहल्ले सहित सार्वजनिक स्थलों विभिन्न कार्यक्रम कराया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील किया कि इस कार्यक्रम में आवश्यक रूप से सभी लोग शामिल हों. कहा कि कार्यक्रम को तभी सफल बनाया जा सकता है, जब आप सभी इस कार्यक्रम को समझ कर अपने आस पड़ोस के लोगों को शराब से होने वाले हानि के बारे में दूसरों को बतायेंगे. बताया कि समाज के लिए शराब की लत एक अभिशाप बना हुआ है.
कहा कि नुक्कड नाटक के आयोजन को लेकर जिले भर में तीन कला जत्था टीम के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन कराया जा रहा है. कला जत्था टीम ने दी मनोरंजक प्रस्तुति: नशा मुक्ति को लेकर स्थानीय स्टेशन चौक पर निदेशक राजेंद्र प्रसाद साह के नेतृत्व में पहुंची कला जत्था टीम द्वारा कदम उठाना होगा नाटक को प्रस्तुत किया गया.
इस मौके पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे. मौके पर साक्षरता के जिला समन्वयक शिव नारायण निराला, कला जत्था एक के निदेशक दीपिका झा, कला जत्था टीम दो के निदेशक ब्रह्मदेव मंडल सहित कलाकार महानंद विश्वास, विंदेश्वरी प्रसाद यादव, चंदन कुमार झा, राजेंद्र प्रसाद मंडल, जय नारायण चौधरी, निर्मला देवी आिद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










