घरों में भी घुस गया नहर का पानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2016 1:06 AM
विज्ञापन
नहर टूटने से डेढ़ सौ एकड़ में लगी फसल हुई बरबाद कटैया-निर्मली : पिपरा प्रखंड के बसहा पंचायत स्थित बिसनपुर गांव में शनिवार की रात गम्हरिया उप शाखा नहर के 132 आरडी के समीप टूट जाने से लगभग डेढ़ सौ एकड़ जमीन में लगी फसल पर संकट पैदा हो गया है़ साथ ही उक्त पंचायत […]
विज्ञापन
नहर टूटने से डेढ़ सौ एकड़ में लगी फसल हुई बरबाद
कटैया-निर्मली : पिपरा प्रखंड के बसहा पंचायत स्थित बिसनपुर गांव में शनिवार की रात गम्हरिया उप शाखा नहर के 132 आरडी के समीप टूट जाने से लगभग डेढ़ सौ एकड़ जमीन में लगी फसल पर संकट पैदा हो गया है़ साथ ही उक्त पंचायत के वार्ड 03 स्थित शर्मा टोला के 25 घरों में भी नहर का पानी घुस गया है़ इससे इस गांव में अफरा-तफरी का माहौल है़
ग्रामीण सतीश कुमार, नवीन यादव, जय प्रकाश यादव, त्रिभुवन यादव, सनोज यादव आदि ने बताया कि नहर टूटने की जानकारी सुबह मिली़ तब तक नहर का पानी आस-पास के खेतों में पहुंच गया. इससे गेहूं, मक्का व सरसों की फसल पूरी बरबाद हो गयी है़ नहर टूटने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गयी है, बावजूद अब तक विभाग का कोई भी अधिकारी मौका मुआयना करने नहीं आया है.
प्रभावित किसान धनेश्वरी यादव, रामसेवक यादव, परमेश्वरी यादव, विनोद यादव, प्रभू यादव, उमेश यादव, प्रभाष यादव, योगेंद्र, मसोमात अखारी देवी, सिकंदर, राजेंद्र, सुरेश यादव, हरपैत यादव आदि ने बताया कि नहर के पानी से उन लोगों के खेत में लगी फसल डूब गयी है. इस बाबत अंचलाधिकारी पिपरा को आवेदन देकर फसल क्षति के मुआवजे की मांग की गयी है़
किसानों ने बताया कि फसल के डूब जाने से किसानों के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है़ बताया कि एक महीने के बाद ही इन फसलों की कटायी की जाती, लेकिन पानी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










