प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2016 5:22 AM
सुपौल : शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाये जाने के उद्देश्य से सड़क की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से नगर परिषद व अनुमंडल प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है़ अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराये जाने के लिए बुधवार को अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी़ प्रशासन द्वारा […]
सुपौल : शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाये जाने के उद्देश्य से सड़क की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से नगर परिषद व अनुमंडल प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है़ अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराये जाने के लिए बुधवार को अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी़
प्रशासन द्वारा की गयी इस कार्रवाई की वजह से फुटपाथी दुकानदारों में हड़कंप मच गया़ बुधवार के अहले सुबह जैसे ही मुख्यालय स्थित लोहिया नगर चौक पर जेसीबी मशीन के माध्यम से अतिक्रमण हटाया जाने लगा, शेष अतिक्रमणकारियों ने स्वत: सड़क की अतिक्रमित भूमि को खाली करना शुरू कर दिया़ इस अतिक्रमण हटाओं अभियान की मॉनिटरिंग स्वयं सदर अनुमंडल पदाधिकारी एनजी सिद्दीकी कर रहे थे़ वहीं इस कार्य में काफी संख्या में पुलिस बलों को लगाया गया था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










