आग लगने से छह घर जले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2016 5:21 AM
विज्ञापन
त्रिवेणीगंज : प्रखंड क्षेत्र के गुड़िया पंचायत अंतर्गत कजहा टोला वार्ड नंबर 13 में मंगलवार की रात आग लगने से चार परिवारों के छह घर समेत हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया़ रात आठ बजे चंदेश्वरी यादव के घर में अचानक आग लग गयी. […]
विज्ञापन
त्रिवेणीगंज : प्रखंड क्षेत्र के गुड़िया पंचायत अंतर्गत कजहा टोला वार्ड नंबर 13 में मंगलवार की रात आग लगने से चार परिवारों के छह घर समेत हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया़ रात आठ बजे चंदेश्वरी यादव के घर में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते कमलेश यादव, प्रवेश यादव व ज्ञानी यादव के घर में भी आग लग गयी़
आग की लपट देख कर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया.
तब तक चारों परिवार के घर समेत उसमें रखा सारा सामान जल कर राख हो गया़ गृह मालिक ने बताया कि आग लगने से घर में रखा आभूषण, अनाज, कपड़ा, नकदी समेत हजारों की संपति जल कर राख हो गया. घटना की सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी वीरेंद्र कुमार झा ने संबंधित राजस्व कर्मचारी को अगलगी की घटना की जांच कर क्षति के आकलन रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










