पंचायत के विकास पर किया मंथन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2016 4:28 AM
विज्ञापन
डगमारा पंचायत में मनरेगा योजना के अनुमोदन के लिए हुई आमसभा कुनौली : डगमारा पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को मनरेगा योजना के अनुमोदन हेतु आम सभा का आयोजन किया गया़ मुखिया राम प्रसाद राम की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में पंचायत विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विमर्श किया गया़ सभा को संबोधित […]
विज्ञापन
डगमारा पंचायत में मनरेगा योजना के अनुमोदन के लिए हुई आमसभा
कुनौली : डगमारा पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को मनरेगा योजना के अनुमोदन हेतु आम सभा का आयोजन किया गया़ मुखिया राम प्रसाद राम की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में पंचायत विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विमर्श किया गया़ सभा को संबोधित करते मुखिया श्री राम ने कहा कि मनरेगा कार्यक्रम में जीविका की भूमिका अहम है़ उन्होंने मनरेगा से संबंधित जानकारी देते कहा कि पंचायत विकास के लिए सभी योजनाओं का चयन आम सभा के द्वारा जनता द्वारा चिन्हित कर उसका क्रियान्वयन किया जाता है,
ताकि पंचायत का विकास वहां के लोगों की आवश्यकता को प्राथमिकता रख किया जा सके़ इस दौरान ग्रामीण सहायक राम किशोर कुमार, पर्यवेक्षक पदाधिकारी गणेश कुमार, इंदिरा आवास पर्यवेक्षक अभिनव कुमार, सत्येंदु कामत, पीआरएस कृष्ण कुमार कामत आदि ने भी पंचायत विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी़ मौके पर दीपेंद्र कुमार, संतोष कुमार, उप प्रमुख विद्यालाल साह, राम प्रवेश यादव, गंगा प्रसाद साह, महेंद्र यादव, ललन साह, रवींद्र कामत, पुष्पा, अर्चना, सुनैना, पिंकी, लक्ष्मी ठाकुर, कुसमी, विश्वेश्वर कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










