सामुदायिक भवन का नर्मिाण आज भी अधूरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2016 7:28 PM

विज्ञापन

सामुदायिक भवन का निर्माण आज भी अधूरा फोटो -18कैप्सन- अधूरा पड़ा सामुदायिक भवन वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत कुशहर पंचायत स्थित वार्ड नंबर नौ में अर्द्धनिर्मित सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य दस वर्ष बीत जाने के बावजूद पूरा नहीं हो पाया है. गौरतलब है कि वर्ष 2006 में 04 लाख 90 हजार की लागत से कुंदन […]

विज्ञापन

सामुदायिक भवन का निर्माण आज भी अधूरा फोटो -18कैप्सन- अधूरा पड़ा सामुदायिक भवन वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत कुशहर पंचायत स्थित वार्ड नंबर नौ में अर्द्धनिर्मित सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य दस वर्ष बीत जाने के बावजूद पूरा नहीं हो पाया है. गौरतलब है कि वर्ष 2006 में 04 लाख 90 हजार की लागत से कुंदन पासवान के दरवाजे पर सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था. जानकारी अनुसार उक्त योजना के मद में करीब दो लाख की राशि का उठाव अभिकर्ता सह पंचायत सचिव द्वारा पूर्व में ही कर लिया गया.बावजूद निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है.भवन निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.उक्त टोले में निवास करने वाले दर्जनों लोगों ने बताया कि सरकार द्वारा इस टोले में सामुदायिक भवन का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया. जिसके बाद उन लोगों में यह उम्मीद जगी कि अब शादी-विवाह एवं अन्य आयोजनों के मौके पर उन्हें सहूलियत प्राप्त होगी. लेकिन संवेदक की मनमानी के कारण उक्त योजना को पूरा नहीं किया जा सका. इस बाबत योजना के अभिकर्ता सह पंचायत सचिव बेचन राम ने बताया कि कुछ परेशानी की वजह से निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया जा सका.शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारती ने बताया कि अधूरे सामुदायिक भवन के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है. शीघ्र ही भवन निर्माण का कार्य पूरा किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन