आग लगने से तीन परिवार का तीन घर जल कर राख, 04 बकरी भी मरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2016 7:28 PM

विज्ञापन

आग लगने से तीन परिवार का तीन घर जल कर राख, 04 बकरी भी मरी फोटो-16,कैप्सन- आग लगने से जला घरकुनौली थाना क्षेत्र के कमलपुर पंचायत के वार्ड नंबर 14 में बुधवार की रात आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गया. जिसमें तीन परिवार का तीन घर सहित चार बकरी जल कर […]

विज्ञापन

आग लगने से तीन परिवार का तीन घर जल कर राख, 04 बकरी भी मरी फोटो-16,कैप्सन- आग लगने से जला घरकुनौली थाना क्षेत्र के कमलपुर पंचायत के वार्ड नंबर 14 में बुधवार की रात आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गया. जिसमें तीन परिवार का तीन घर सहित चार बकरी जल कर मर गयी. जिसमें हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गया. हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया. अग्नि पीडि़त तीन परिवार के मधु यादव , भोली यादव व शंभू यादव ने बताया कि रात्रि में खाना बनाने के बाद अचानक घर में आग लग गयी. आग लगने पर शोर मचाने के बाद पहुंचे ग्रामीणों द्वारा किसी तरह आग को बुझाया गया. आग लगने से तीनों परिवार के घर में रखे साइकिल, वर्तन, अनाज, फर्निचर बनाने की लकड़ी सहित नगदी व दो बकरा व दो बकरी का बच्चा जल गया. इस बाबत पूछे जाने पर अंचलाधिकारी रवींद्र कुमार ने दूरभाष पर बताया कि आग लगने की घटना की जांच के बाद पीडि़त परिवार को मुआवजे की राशि मुहैया करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन