जनार्दनपुर में उपडाकघर का शुभारंभ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2016 6:57 PM
जनार्दनपुर में उपडाकघर का शुभारंभ सुकन्या योजना के तहत 98 बालिकाओं के खाते का हुआ संचालन फोटो – 3कैप्सन- शुभारंभ करते डाक पदाधिकारी मरौना. प्रखंड स्थित मरौना दक्षिण पंचायत के जनार्दन पुर गांव में उप डाक घर का शुभारंभ किया गया है. सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर आनंद कुमार लाला दास के आवासीय परिसर में खुले उप […]
जनार्दनपुर में उपडाकघर का शुभारंभ सुकन्या योजना के तहत 98 बालिकाओं के खाते का हुआ संचालन फोटो – 3कैप्सन- शुभारंभ करते डाक पदाधिकारी मरौना. प्रखंड स्थित मरौना दक्षिण पंचायत के जनार्दन पुर गांव में उप डाक घर का शुभारंभ किया गया है. सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर आनंद कुमार लाला दास के आवासीय परिसर में खुले उप डाक घर का उद्घाटन उत्तरी प्रक्षेत्र मुजफ्फरपुर के पोस्ट मास्टर जेनरल जितेंद्र गुप्ता एवं उप निदेशक बीके सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते श्री गुप्ता ने कहा कि पूर्व में मरौना प्रखंड के पांच पंचायतों मरौना उत्तर व दक्षिण, गनौरा, हरड़ी एवं कमरैल पंचायत स्थित डाक घरो को मधुबनी जिला के मधेपुर उप डाक घर से जोड़ा गया था. जिसके चलते लोगों को समय पर चिट्ठीयां व डाक नहीं मिल पाता था. इसकी वजह से विशेषकर छात्रों को परेशानी उठानी पड़ती थी. कभी- कभी परीक्षा की तिथि बीत जाने के बाद उन्हें प्रवेश पत्र प्राप्त होता था. उन्होंने बताया कि उक्त डाक घर के अंतर्गत छह डाक घर हैं. जिनमें मरौना, गणेशपुर, गनौरा, खोरमा, बसखोरा व कमरैल शामिल है. इन डाक घरों का पिन कोड 852133 निर्धारित किया गया है. बताया कि डाक घर के शुभारंभ के साथ ही यहां सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 98 बालिकाओं का खाता का संचालन किया गया है. इस अवसर पर डाक अधीक्षक शैलेंद्र मिश्र, नरेंद्र प्रसाद, बी एल मिश्र, डाक उपाधीक्षक मो जैनुद्दीन, महेंद्र प्रसाद मंडल, मो एजाजुल हक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










