सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मंडल की बैठक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2016 6:41 PM

विज्ञापन

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मंडल की बैठक प्रतापगंज. सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक गुरुवार को स्थानीय राम जानकी मंदिर परिसर में हुई. भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिनारायण भिंडवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हर मतदान केंद्र पर कम से कम तीन सक्रिय सदस्य बनाने पर बल दिया गया. कार्यकर्ताओं […]

विज्ञापन

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मंडल की बैठक प्रतापगंज. सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक गुरुवार को स्थानीय राम जानकी मंदिर परिसर में हुई. भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिनारायण भिंडवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हर मतदान केंद्र पर कम से कम तीन सक्रिय सदस्य बनाने पर बल दिया गया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री भिंडवार ने कहा कि सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाने की दिशा में कार्यकर्ताओं को प्रयास करना होगा. मंडल महामंत्री चंद्र गुप्त मंडल ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की. बैठक में प्रमोद दास, विवेकानंद ठाकुर, बैजनाथ पासवान, मनोज वर्मा, महेंद्र यादव, उपेंद्र मिश्र, लाली मेहता, शंकर कर्ण, रीत नारायण कुशियैत, महानंद कुशियैत, विजय दास, लालेश्वर शर्मा आदि मौजूद थे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन