चोर को पकड़ किया पुलिस के हवाले

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2016 6:41 PM

विज्ञापन

चोर को पकड़ किया पुलिस के हवाले प्रतापगंज. बुधवार की रात प्रखंड के तेकूना पंचायत के वार्ड नंबर तीन स्थित मो मोफीज के घर में चोरी को अंजाम देने के क्रम में गृह स्वामी ने एक चोर को धर दबोचा. गृह स्वामी मो मोफीज ने बताया कि बुधवार की रात चार की संख्या में चोर […]

विज्ञापन

चोर को पकड़ किया पुलिस के हवाले प्रतापगंज. बुधवार की रात प्रखंड के तेकूना पंचायत के वार्ड नंबर तीन स्थित मो मोफीज के घर में चोरी को अंजाम देने के क्रम में गृह स्वामी ने एक चोर को धर दबोचा. गृह स्वामी मो मोफीज ने बताया कि बुधवार की रात चार की संख्या में चोर ने उनके मवेशी घर में प्रवेश कर मवेशी को चुराने का प्रयास किये. इसी दौरान मवेशी घर में जल रहे बल्ब को उन्होंने बुझा दिया. बल्ब के बूझने व मवेशियों के आहट पर मो मोफीज की मां सहिदनी खातून की नींद खुल गयी. वह शोर मचाते हुए सीधे मवेशी घर की तरफ दौड़ पड़ीं. इस दौरान तीन चोर भागने में सफल रहे, जबकि एक चोर को उन्होंने मजबूती से पकड़ लिया. शोर मचाये जाने पर आस पड़ोस के लोग एकजुट हो गये. साथ ही पुलिस को सूचना दी. पकड़े गये चोर को लोगों ने थानाध्यक्ष शिव शंकर कुमार के हवाले किया. उक्त चोर की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के सूर्यापुर निवासी मो कादिर के रूप में की गयी है. वहीं पुलिस को वार्ड नंंबर सात निवासी लुखाय मंडल द्वारा मोटर चोरी होने की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन