आमसभा में होगा योजनाओं का चयन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2016 5:07 AM

विज्ञापन

आमसभा के माध्यम से पांच वर्षीय कार्य योजना तैयार की जायेगी सरायगढ़ : हमारा गांव, हमारी योजना के तहत प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई. बीडीओ वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुखिया व वार्ड सदस्यों को योजना की जानकारी उपलब्ध करायी गयी. बीडीओ श्री कुमार ने बताया […]

विज्ञापन

आमसभा के माध्यम से पांच वर्षीय कार्य योजना तैयार की जायेगी

सरायगढ़ : हमारा गांव, हमारी योजना के तहत प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई. बीडीओ वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुखिया व वार्ड सदस्यों को योजना की जानकारी उपलब्ध करायी गयी. बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि अब पंचायतों में कराये जाने वाले विकास कार्य को लेकर आम सभा के माध्यम से पांच वर्षीय कार्य योजना तैयार की जायेगी.
सभी योजना को आवश्यक रूप से वार्ड स्तर पर आयोजित आमसभा में रखा जाना है. उक्त योजना के तहत सभी वार्डों में आम सभा का आयोजन भी होगा. आयोजित होने वाले सभा की अध्यक्षता वार्ड सदस्य करेंगे या फिर उनकी अनुपस्थिति में स्थानीय वरिष्ठ नागरिक की अध्यक्षता में सभा का आयोजन कराया जाना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन