15 से 21 के बीच मनेगा भूकंप सुरक्षा सप्ताह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2016 2:06 AM
विज्ञापन
भूकंप सुरक्षा से संबंधित हैंडबिल/ परचा को वितरित किये जाने का निर्देश सुपौल : भूकंप सुरक्षा सप्ताह के सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक हुई. बैठक में डीएम बैद्यनाथ यादव, एसपी कुमार एकले, डीडीसी हरिहर प्रसाद, जिप अध्यक्ष अंजू देवी, डीटीओ विनय कुमार, डीइओ मो जाहिद […]
विज्ञापन
भूकंप सुरक्षा से संबंधित हैंडबिल/ परचा को वितरित किये जाने का निर्देश
सुपौल : भूकंप सुरक्षा सप्ताह के सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक हुई. बैठक में डीएम बैद्यनाथ यादव, एसपी कुमार एकले, डीडीसी हरिहर प्रसाद, जिप अध्यक्ष अंजू देवी, डीटीओ विनय कुमार, डीइओ मो जाहिद हुसैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
बैठक में उपस्थितों को अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गयी कि 15 से 21 जनवरी के बीच भूकंप सुरक्षा सप्ताह मनाया जाना है. डीएम श्री यादव ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया कि हमारा गांव, हमारी योजना के तहत वार्ड स्तर पर ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है. उक्त सभी सभाओं में भूकंप सुरक्षा से संबंधित हैंड बिल/ पंपलेट को वितरित किये जाने का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में उच्च विद्यालय के छात्रों / नौजवानों को भी जोड़ा जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










