16 छात्र-छात्राओं को दी कंप्यूटर की शिक्षा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2016 2:05 AM

विज्ञापन

वीरपुर : एसएसबी 45 वीं बटालियन मुख्यालय में 21 दिनों तक चले कंप्यूटर प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हो गया. इस गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर में दक्ष कंप्यूटर प्रशिक्षकों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों के गरीब 16 छात्र- छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को प्रमाण पत्र भी दिया गया. समापन समारोह […]

विज्ञापन

वीरपुर : एसएसबी 45 वीं बटालियन मुख्यालय में 21 दिनों तक चले कंप्यूटर प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हो गया. इस गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर में दक्ष कंप्यूटर प्रशिक्षकों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों के गरीब 16 छात्र- छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को प्रमाण पत्र भी दिया गया.

समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में लनामिस्मा महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य गौरी शंकर सिंह उपस्थित थे. परीक्षा में चयनित एक छात्र व एक छात्रा को एसएसबी के सेनानायक द्वारा अलग से पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, क्षेत्र संगठक एसएस थापा, सहायक क्षेत्र संगठक हरीश त्यागी के साथ एसएसबी के पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन