नहर से रिस रहा पानी, गेहूं की फसल को नुकसान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2016 7:51 PM
नहर से रिस रहा पानी, गेहूं की फसल को नुकसान फोटो -19कैप्सन- नहर से गेहूं खेत में फैला पानीप्रतिनिधि, सिमराही राघोपुर प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली गम्हरिया उप शाखा नहर के 67 आरडी बरेवा टोला के समीप साइफन से नहर का पानी बहने के कारण किसानों की सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं की फसल को […]
नहर से रिस रहा पानी, गेहूं की फसल को नुकसान फोटो -19कैप्सन- नहर से गेहूं खेत में फैला पानीप्रतिनिधि, सिमराही राघोपुर प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली गम्हरिया उप शाखा नहर के 67 आरडी बरेवा टोला के समीप साइफन से नहर का पानी बहने के कारण किसानों की सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच रहा है. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना देने के लिए जब विभाग के कनीय अभियंता से संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल बंद मिली. ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व मुखिया रवींद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में राघोपुर स्थित कोसी प्रोजेक्ट जा कर कनीय अभियंता से मिलने की कोशिश की गयी. लेकिन उन्होंने मिलने से भी मना कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय अनदेखी की वजह से उनके समक्ष बड़ी मुश्किल आन पड़ी है.गम्हरिया नहर के 67 आरडी साइफन से रिस रहे पानी को अगर समय रहते बंद नहीं किया गया तो नहर के दोनों किनारे लगे करीब दो सौ एकड़ जमीन में लगा गेहूं की फसल बरबाद हो जायेगा. ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव से उक्त समस्या के समाधान की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










