घने कोहरे से दिन में जलानी पड़ी लाइट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2016 7:35 PM
घने कोहरे से दिन में जलानी पड़ी लाइट फोटो -14कैप्सन- कोहरे में लाइट जला कर वाहन चलाते चालकप्रतिनिधि, सुपौलजिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में सोमवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा. रविवार की देर शाम से ही फैले इस कोहरे ने जहां बीते एक माह के बीच पहली बार लोगों को शीत ऋतु का […]
घने कोहरे से दिन में जलानी पड़ी लाइट फोटो -14कैप्सन- कोहरे में लाइट जला कर वाहन चलाते चालकप्रतिनिधि, सुपौलजिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में सोमवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा. रविवार की देर शाम से ही फैले इस कोहरे ने जहां बीते एक माह के बीच पहली बार लोगों को शीत ऋतु का एहसास कराया वहीं घने कोहरे ने वाहन चालकों की मुश्किलें भी बढ़ा दी.आलम यह था कि सुबह करीब नौ बज जाने के बावजूद सड़कों पर 20 मीटर से अधिक नहीं दिख रहा था.जिसकी वजह से वाहन चालक दिन में भी लाइट जला कर वाहन चला रहे थे.घने कोहरे की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है.जिससे विशेष कर स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.हालांकि बढ़ी ठंड से गर्म कपड़े के विक्रेताओं में खुशी देखी जा रही है.मालूम हो कि इस वर्ष शीत ऋतु में सामान्य से काफी कम ठंड पड़ने की वजह से बाजार में गर्म कपड़ों की बिक्री पर प्रतिकूल असर पड़ा.अपेक्षित बिक्री नहीं होने की वजह से दुकानों में कोट, स्वेटर आदि डंप पर गये और व्यवसायियों को पूंजी फस जाने की चिंता सताने लगी. ठंड के फिर से दस्तक देने की वजह से व्यवसायियों की उम्मीदें बढ़ी है.अब देखना है कि फर से लौटी सर्दी आगे आने वाले दिनों में अपन जलवा दिखाती है या फिर बदलते मौसम की तरह दगा दे जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










