प्रधानाध्यापक के रहते प्रभार में कोई और

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2016 1:44 AM

विज्ञापन

सुपौल : शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए नियम व कानून कोई मायने नहीं रखते. बल्कि पदाधिकारी के निजी स्वार्थ एवं मनमर्जी से यहां कार्य का निष्पादन होता है. एेसे ही एक मामले का खुलासा पब्लिक विजिलेंस कमेटी के सचिव अनिल कुमार सिंह ने किया है. क्या है मामला : डीइओ ने उमवि हुलासपट्टी बिसनपुर […]

विज्ञापन

सुपौल : शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए नियम व कानून कोई मायने नहीं रखते. बल्कि पदाधिकारी के निजी स्वार्थ एवं मनमर्जी से यहां कार्य का निष्पादन होता है. एेसे ही एक मामले का खुलासा पब्लिक विजिलेंस कमेटी के सचिव अनिल कुमार सिंह ने किया है.

क्या है मामला : डीइओ ने उमवि हुलासपट्टी बिसनपुर के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार झा का स्थानांतरण बबुजन आदर्श मवि चकला निर्मली में प्रधानाध्यापक के रिक्त पद पर किया. श्री झा ने 18 जून को उक्त विद्यालय में योगदान दिया. विभाग ने श्री झा के प्रधानाध्यापक पद पर योगदान की स्वीकृति भी दी, लेकिन सात माह बीत जाने के बावजूद श्री झा को उक्त प्रधानाध्यापक का प्रभार नहीं मिल पाया है. श्री झा ने इसकी सूचना विभाग के वरीय पदाधिकारियों को दी है.
सहायक शिक्षक हैं प्रभार में : विद्यालय में कागजी तौर पर मनोज कुमार झा प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थापित हैं. पर, प्रधानाध्यापक का कार्य सहायक शिक्षक रमण कुमार वर्मा कर रहे हैं. इतना ही नहीं विद्यालय के विकास कोष एवं एमडीएम कोष का भी संचालन श्री वर्मा ही प्रधानाध्यापक की हैसियत से कर रहे हैं. इस दौरान उनके द्वारा लाखों रुपये की निकासी भी की गयी है. प्रधानाध्यापक श्री झा ने विद्यालय में योगदान के बाद प्रभार नहीं मिलने की शिकायत शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों से की. पर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सिर्फ दैनिक कार्य करने का आदेश प्रधानाध्यापक को दिया. जबकि वित्तीय सभी कार्य सहायक शिक्षक श्री वर्मा द्वारा ही किया जा रहा है. प्रधानाध्यापक एवं शिक्षा समिति के संयुक्त हस्ताक्षर से बैंक में खाता है. श्री झा के रहने के बावजूद खाते से निकासी सहायक शिक्षक श्री वर्मा द्वारा किया जा रहा है, जो गंभीर वित्तीय अनियमितता का परिचायक है. सचिव अनिल कुमार सिंह ने वरीय अधिकारियों को आवेदन दे कर दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है.साथ ही प्रधानाध्यापक का प्रभार मनोज कुमार झा को दिलाने का अनुरोध किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन