जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर स्वागत समारोह

Updated:
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर स्वागत समारोह सुपौल जिला पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार सिंह के चुने जाने पर सदस्यों द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में मध्य विद्यालय मल्हनी परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने […]

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर स्वागत समारोह सुपौल जिला पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार सिंह के चुने जाने पर सदस्यों द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में मध्य विद्यालय मल्हनी परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि जिस उम्मीद से आप सबों ने जिम्मेदारी सौंपी है. उसे वे ईमानदारी पूर्वक व कर्त्तव्य निष्ठ होकर पालन करेंगे. कहा कि इस कमेटी के गठन से जिले भर के दस हजार शिक्षकों के आशा की किरण जगी है. श्री सिंह ने कहा कि अध्यक्ष का पद उनके लिए एक बड़ी चुनौती है. बताया कि इसी प्रकार हमें आप सबों का सहयोग मिलता रहा तो वे आखिरी सांस तक वे शिक्षकों के अधिकार के लिए लड़ेंगे. कहा कि शिक्षकों को अधिकार दिलाये जाने को लेकर वे सरकार को मजबूर कर हक दिलायेंगे. इस मौके पर जिला संयुक्त सचिव मुनेश्वर सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्रवण चौधरी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार झा का भी स्वागत किया गया. इस अवसर पर सुनील कुमार यादव, रुपेश वर्मा, अजीत राय, अतुल कुमार, दिवाकर कुमार, निसार अहमद, चंद्र कांत सिंह, राकेश कुमार रौशन, डोली कुमारी, सरिता कुमारी, रजिया परवीन, नीलम कुमारी, हेमलता कुमारी, मनोज शर्मा, अखिलेश्वर यादव, पंकज विश्वास, राजीव कुमार भारती, पूनम कुमारी सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन