जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

Updated:
विज्ञापन

जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबलफोटो-05कैप्सन- कंबल वितरण करते मुखिया किशोर कुमार मुन्नाछातापुर. प्रखंड के लक्षमीपुर खूंटी पंचायत में जरूरत मंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मुखिया किशोर कुमार मुन्ना एवं स्थानीय युवक संघ की ओर से रविवार को मध्य विद्यालय करहवाना में शिविर लगा कर वृद्ध, नि:शक्त, विधवा के साथ-साथ गरीब व नि:सहाय […]

विज्ञापन

जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबलफोटो-05कैप्सन- कंबल वितरण करते मुखिया किशोर कुमार मुन्नाछातापुर. प्रखंड के लक्षमीपुर खूंटी पंचायत में जरूरत मंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मुखिया किशोर कुमार मुन्ना एवं स्थानीय युवक संघ की ओर से रविवार को मध्य विद्यालय करहवाना में शिविर लगा कर वृद्ध, नि:शक्त, विधवा के साथ-साथ गरीब व नि:सहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मुखिया ने बताया कि पंचायत के सभी वार्डों में तकरीबन एक हजार कंबल का वितरण किया जा रहा है. रविवार को शिविर में वार्ड नंबर एक से पांच में कंबल वितरित किया गया. सोमवार को छह से दस नंबर वार्ड में कंबल बांटा जायेगा. इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर भगत, सरपंच शिव नंदन साह, पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव पासवान, पूर्व सरपंच मुरलीधर परिहस्त, पूर्व पंसस वीरेंद्र मंडल, उपमुखिया परमानंद शर्मा, वरीय प्रेरक शंभु कुमार गुप्ता, वार्ड सदस्य सहदेव यादव, रघुनी पासवान, देबू मेहता, गोविंद सरदार, जगदीश यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन