अक्षर आंचल मेला का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

अक्षर आंचल मेला का आयोजन मरौना. सांसद आदर्श पंचायत सरोजा बेला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलहा में रविवार को अक्षर आंचल मेला का आयोजन किया गया. मेला का शुभारंभ चिकित्सा पदाधिकारी डा ज्वाला नाथ तेज, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक गोपाल भारती, मुखिया सुमित्रा देवी,केआरपी राम प्रकाश यादव ने रविवार को संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर […]

विज्ञापन

अक्षर आंचल मेला का आयोजन मरौना. सांसद आदर्श पंचायत सरोजा बेला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलहा में रविवार को अक्षर आंचल मेला का आयोजन किया गया. मेला का शुभारंभ चिकित्सा पदाधिकारी डा ज्वाला नाथ तेज, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक गोपाल भारती, मुखिया सुमित्रा देवी,केआरपी राम प्रकाश यादव ने रविवार को संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मेला को संबोधित करते हुए चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ तेज ने कहा कि महिलाओं को पूर्ण रूप से साक्षर होना जरूरी है. साक्षर भारत मिशन, महा दलित अल्प संख्यक व अति पिछड़ा वर्ग की निरक्षर महिलाओं को अक्षर आंचल योजना के तहत साक्षर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. जब तक महिलाओं को शिक्षा का बोध नहीं होगा. तब तक समाज के स्वरुपों के बदलने की कल्पना नहीं की जा सकती. हम सभी का भी दायित्व है कि अपने अपने गांव में इस अभियान को सफल बनाने में स्वयं सेवकों का सहयोग करें. वहीं केआरपी श्री यादव ने अक्षर आंचल मेला पर पठन पाठन, विकास योजना की जानकारी, अंध विश्वास का परदाफाश , कबाड़ से जुगार आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया. इस मौके पर सांस्कृतिक व मनोरंजन, नव साक्षर दौड़, रंगोली, गीत संगीत प्रतियोगिता सहित कई अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर दीपक कुमार, लक्ष्मी देवी, वरीय पर्यवेक्षक लालेन्द्र कुमार, अर्पणा कुमारी, नूर जहां खातून आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन