रतनपुरा से चोरी बाइक लावारिस अवस्था में बरामद
रतनपुरा से चोरी बाइक लावारिस अवस्था में बरामद सिमराही . बसंतपुर प्रखंड के रतनपुर बाजार से रविवार की रात चोरी बाइक को राघोपुर पुलिस ने सोमवार को सिमराही स्थित गोल बाजार से लावारिस अवस्था में बरामद किया है. जानकारी अनुसार रविवार को रतनपुर बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के समीप मीनू वस्त्रालय से 22 […]
रतनपुरा से चोरी बाइक लावारिस अवस्था में बरामद सिमराही . बसंतपुर प्रखंड के रतनपुर बाजार से रविवार की रात चोरी बाइक को राघोपुर पुलिस ने सोमवार को सिमराही स्थित गोल बाजार से लावारिस अवस्था में बरामद किया है. जानकारी अनुसार रविवार को रतनपुर बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के समीप मीनू वस्त्रालय से 22 हजार रुपये एवं व्यवसायी राकेश कुमार के घर से बाइक की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गयी.इस मामले को लेकर रतनपुरा थाना में कांड संख्या 01/16 दर्ज किया गया.सोमवार की देर रात गोल बाजार से लावारिस अवस्था में चोरी गयी बाइक बरामद किया गया.राघोपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों में सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी.इस वजह से अपराधियों को बाइक ले जाने में सफलता हासिल नहीं हुई.उन्होंने बताया कि बरामद बाइक को रतनपुरा पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










